spot_img
Thursday, January 29, 2026
HomeBreakingआमजन परेशान, पीडीएस डीलरों की हड़ताल जारी, बीएसएफसी गोदाम पर किया प्रदर्शन

आमजन परेशान, पीडीएस डीलरों की हड़ताल जारी, बीएसएफसी गोदाम पर किया प्रदर्शन

-

रक्सौल | अनिल कुमार

बिहार फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन के आह्वान पर प्रखंड के सभी जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) डीलर 1 फरवरी से हड़ताल पर चले गए हैं, जिससे गरीब परिवारों को मिलने वाला राशन वितरण पूरी तरह ठप हो गया है। इसी क्रम में मंगलवार को प्रखंड अध्यक्ष सर्वदेव राय के नेतृत्व में पीडीएस डीलरों ने बिहार राज्य खाद्य निगम (BSFC) रक्सौल गोदाम पर जोरदार प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

30,000 रुपये मासिक मानदेय और अन्य मांगें
प्रखंड अध्यक्ष सर्वदेव राय ने बताया कि पीडीएस डीलर 30,000 रुपये मासिक मानदेय, अनुकंपा में उम्र सीमा समाप्त करने सहित अन्य मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं। उन्होंने कहा कि नालंदा जिले के जन वितरण विक्रेता अंबिका प्रसाद यादव 20 जनवरी 2025 से पटना के गर्दनीबाग में आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं, लेकिन सरकार ने अब तक उनकी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया है।

डीलरों ने ऐलान किया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, वे अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखेंगे

हड़ताल से आमजन परेशान, डीलर अडिग

प्रदर्शन में अनुमंडल अध्यक्ष पप्पू आलम, भोला प्रसाद, चंद्रदेव प्रसाद, आबिद हुसैन, सचिदानंद सिंह, प्रदीप कुमार, रविंद्र कुमार, विक्की कुमार, जितेंद्र कुमार यादव, दीपक कुमार, कंचन पंडित, ध्रुपलाल प्रसाद, मुन्ना राम, ईश्वरचंद राम, गिरेंद्र किशोर मिश्रा, आकाश रंजन सहित सैकड़ों डीलर शामिल रहे।

हड़ताल के कारण आम जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन डीलर अपनी मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने पर अडिग हैं।

फोटो: पीडीएस डीलरों की हड़ताल जारी, बीएसएफसी गोदाम पर किया प्रदर्शन

Related articles

Video thumbnail
Motihari | Taekowondo Grading Test, 27 January 2026
00:53
Video thumbnail
समस्तीपुर डीएम को उत्कृष्ट चुनाव प्रबंधन के लिए राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया गया, PBSHABD,
00:33
Video thumbnail
Raxsul | भारत- नेपाल सीमा पर गोल्ड स्मगलिंग का मोस्ट वांटेट मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 22/01/2026
00:15
Video thumbnail
Motihari के ढाका थाने में जनता दरबार, एसपी स्वर्ण प्रभात ने क्या कहा? 22 January 2026
02:05
Video thumbnail
बोधगया बौद्ध महोत्सव 2026 PBSHABD, 22 January
01:30
Video thumbnail
देखिये रक्सौल में कैसे होती है, शराब की तस्करी?21 January 2026
01:16
Video thumbnail
दरभंगा : हाइकोर्ट के आदेश पर चार दुकानों पर बुलडोजर कार्रवाई, PBSHABD, 20 January 2026
02:51
Video thumbnail
नालंदा | जदयू सांसद कौशलेंद्र कुमार ने आरसीपी सिंह की वापसी पर जताया विरोध, PBSHABD, 19 January 2026
00:57
Video thumbnail
मुजफ्फरपुर: महिला और तीन बच्चों की मौत, प्रेमी गिरफ्तार, पति से पूछताछ जारी, PBSHABD,19 January 2026
00:14
Video thumbnail
Varanasi | Mauni Amavasya American Citizens Join the Festive Celebrations, PBSHABD, 18 January 2026
00:22

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts