spot_img
Wednesday, February 4, 2026
Homeबिहारमोतिहारीरक्सौल में लौह पुरुष सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर एसएसबी ने...

रक्सौल में लौह पुरुष सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर एसएसबी ने मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस

-

Motihari |रक्सौल|अनिल कुमार |

रक्सौल में शुक्रवार को एसएसबी 47वीं वाहिनी के परिसर में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर अधिकारियों एवं बलकार्मिकों ने एकता की शपथ ली और साइक्लोथॉन रैली का आयोजन किया गया।

राष्ट्रीय एकता की शपथ और प्रेरक संबोधन-

समारोह की अध्यक्षता कमांडेंट संजय पांडे ने की। उन्होंने मुख्यालय में सभी अधिकारियों और जवानों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। अपने संबोधन में कमांडेंट पांडे ने सरदार पटेल के देश की अखंडता व एकता में योगदान को याद दिलाया और कहा कि उनका जीवन प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

साइक्लोथॉन और एकता दौड़ का आयोजन-

शपथ के बाद “साइक्लोथॉन” का आयोजन किया गया, जिसमें जवानों और अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस पहल का मकसद समाज में भाईचारा, एकता और राष्ट्र की अखंडता का संदेश फैलाना था। वाहिनी की सभी बाह्य सीमा चौकियों पर भी कर्मियों को शपथ दिलाई गई और “रन फॉर यूनिटी” (एकता दौड़) कराई गई।

सरदार पटेल के आदर्शों की प्रेरणा-

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जवानों में देशभक्ति की भावना को मजबूत करना और सरदार पटेल के आदर्शों को आत्मसात करने की प्रेरणा देना रहा। पूरे आयोजन के दौरान एसएसबी के अधिकारी और जवान अनुशासन एवं उत्साह के साथ शामिल हुए और परिसर देशभक्ति व एकता के नारों से गूंज उठा।

Motihari Raxaul SSB celebrated National Unity Day on the 150th birth anniversary of Iron Man Sardar Patel in Raxaul

Motihari Raxaul SSB celebrated National Unity Day birth anniversary Sardar Patel

Related articles

Video thumbnail
Motihari | Taekowondo Grading Test, 27 January 2026
00:53
Video thumbnail
समस्तीपुर डीएम को उत्कृष्ट चुनाव प्रबंधन के लिए राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया गया, PBSHABD,
00:33
Video thumbnail
Raxsul | भारत- नेपाल सीमा पर गोल्ड स्मगलिंग का मोस्ट वांटेट मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 22/01/2026
00:15
Video thumbnail
Motihari के ढाका थाने में जनता दरबार, एसपी स्वर्ण प्रभात ने क्या कहा? 22 January 2026
02:05
Video thumbnail
बोधगया बौद्ध महोत्सव 2026 PBSHABD, 22 January
01:30
Video thumbnail
देखिये रक्सौल में कैसे होती है, शराब की तस्करी?21 January 2026
01:16
Video thumbnail
दरभंगा : हाइकोर्ट के आदेश पर चार दुकानों पर बुलडोजर कार्रवाई, PBSHABD, 20 January 2026
02:51
Video thumbnail
नालंदा | जदयू सांसद कौशलेंद्र कुमार ने आरसीपी सिंह की वापसी पर जताया विरोध, PBSHABD, 19 January 2026
00:57
Video thumbnail
मुजफ्फरपुर: महिला और तीन बच्चों की मौत, प्रेमी गिरफ्तार, पति से पूछताछ जारी, PBSHABD,19 January 2026
00:14
Video thumbnail
Varanasi | Mauni Amavasya American Citizens Join the Festive Celebrations, PBSHABD, 18 January 2026
00:22

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts