spot_img
Sunday, May 24, 2026
HomeBreakingग्रो जीनियस प्ले स्कूल में माताओं के लिए आयोजित हुआ खास मदर्स...

ग्रो जीनियस प्ले स्कूल में माताओं के लिए आयोजित हुआ खास मदर्स डे कार्यक्रम

-

रक्सौल |अनिल कुमार|


बच्चों की प्रस्तुति देख भावुक हो गईं माएं, रैंप वॉक और गेम्स में बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा


दीप प्रज्वलन और गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत-

रक्सौल के पंकज वाटिका वेंक्वेट हॉल में शनिवार को ग्रो जीनियस प्ले स्कूल की ओर से मदर्स डे पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, जिसे अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की अध्यक्षा सोनू काबरा, सुशीला देवी, सीमा वर्णवाल, प्रियंका सोनी और स्कूल की निर्देशिका शिखा रंजन ने संयुक्त रूप से संपन्न किया। इसके बाद शारदा कला केन्द्र की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत हुई।


बच्चों ने दी भावपूर्ण प्रस्तुतियां, माएं हुईं भावुक-

छोटे-छोटे बच्चों ने अपनी मम्मियों के लिए गीत, नृत्य और नाटक प्रस्तुत किए। बच्चों की मेहनत और प्यार भरे अंदाज़ ने सभी को भावुक कर दिया। कार्यक्रम स्थल पर मौजूद कई माताओं की आंखों में आंसू आ गए। बच्चों ने अपनी मम्मियों को खुद बनाए हुए सुंदर कार्ड, फूलों के बुके और क्राउन भी भेंट किए।


माताओं के लिए खास रैंप वॉक और गेम्स-

कार्यक्रम में माताओं के लिए भी कई रोचक गतिविधियां रखी गई थीं। रैंप वॉक, ग्रुप डांस, गेम्स और फोटो सेशन में माताओं ने उत्साह से भाग लिया। इससे बच्चों को भी बहुत खुशी मिली और कार्यक्रम में ऊर्जा बनी रही।


भावनात्मक रिश्तों को मजबूत करने का प्रयास-

स्कूल की निदेशक शिखा रंजन ने कहा कि

“इस कार्यक्रम का मकसद बच्चों और उनकी माताओं के बीच भावनात्मक जुड़ाव को और मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि माँ का स्थान जीवन में सबसे ऊपर है और महाकवि जयशंकर प्रसाद की पंक्तियों का उदाहरण देकर माँ की महिमा को बताया।”


नगर के गणमान्य लोग भी हुए शामिल

कार्यक्रम का संचालन अदिति शाह और साक्षी गुप्ता ने किया। मौके पर त्रिभुवन प्रसाद, रजनीश प्रियदर्शी, अजय कुमार, संगीता धानोठिया, सुनीता शाह और मोनिका गुप्ता समेत शहर के कई सम्मानित लोग भी मौजूद रहे।


फोटो कैप्शन:
ग्रो जीनियस प्ले स्कूल में उत्साहपूर्वक मनाया गया मदर्स डे कार्यक्रम| photo- देश वाणी|


Related articles

Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम।
00:18
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों व गराज पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम
00:13
Video thumbnail
रक्सौल में लाखों रुपये नेपाली व भारतीय मुद्रा जब्त करने के बाद IPS हेमंत सिंह ने क्सा कहा?
02:34
Video thumbnail
Motihari | रक्सौल में भारी मात्रा में नेपाली व भारतीय मुद्रा बरामद, पुलिस और एसटीएफ की कार्रवाई।
00:42
Video thumbnail
17 May 2026
00:22
Video thumbnail
12 May 2026
00:41
Video thumbnail
बेतिया। लौकी की फसल पर गुम्मी स्टेम ब्लाइट का हमला, 80 प्रतिशत तक नुकसान की आशंका,11 May 2026
00:30
Video thumbnail
Bettiah | Madhopur, हाइब्रिड मक्का की फसल बिना दाना की निकली, परसा के किसानों की बढ़ी चिंता,10 May
00:24
Video thumbnail
Motihari | भीषण अगलगी में दो बच्चों समेत तीन की मौत, गृहस्वामी ने छत से कूदकर बचायी जान, 8 May 2026
00:32
Video thumbnail
बेतिया में अवैध वृद्धाश्रम पर छापा, बंधक बनाकर रखे गये 15 बुजुर्गों को कराया गया मुक्त, PBSHABD
03:07

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts