Homeबिहारमोतिहारीस्वर्ण दुकानों की सुरक्षा बढ़ाने को लेकर अरेराज थाना में हुई बैठक...

स्वर्ण दुकानों की सुरक्षा बढ़ाने को लेकर अरेराज थाना में हुई बैठक सीसीटीवी, अलार्म और अग्निशमन व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश

-

देश वाणी – विवेक शर्मा

अरेराज थाना परिसर में शनिवार को थाना प्रभारी प्रत्याशा कुमारी की अध्यक्षता में अरेराज बाजार के स्वर्ण एवं आभूषण व्यवसायियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में बाजार क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, दुकानों की सुरक्षा और पुलिस-व्यवसायी समन्वय को मजबूत करने पर चर्चा की गई।

बैठक के दौरान थाना प्रभारी ने व्यवसायियों को निर्देशित किया कि सभी आभूषण प्रतिष्ठानों में आधुनिक सुरक्षा उपकरणों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके तहत प्रत्येक दुकान में सीसीटीवी कैमरा के साथ रिकॉर्डिंग बैकअप, अलार्म सिस्टम एवं फायर एक्सटिंग्विशर उपलब्ध रखना आवश्यक बताया गया।

उन्होंने कहा कि स्वर्ण व्यवसाय से जुड़ी दुकानों में सुरक्षा मानकों का पालन अत्यंत जरूरी है। दुकानदारों को दुकान खुलने और बंद होने के समय विशेष सतर्कता बरतने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस प्रशासन को उपलब्ध कराने की सलाह दी गई।

बैठक में व्यवसायियों से उनके सुझाव भी लिए गए और बाजार क्षेत्र की सुरक्षा को और प्रभावी बनाने के उपायों पर विचार-विमर्श किया गया। थाना प्रभारी ने भरोसा दिलाया कि पुलिस प्रशासन व्यापारियों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार सक्रिय है।

बैठक में प्रमुख रूप से स्वर्ण व्यवसायी मंटू प्रसाद, उमेश प्रसाद, लालबाबू प्रसाद एवं अमित आनंद मौजूद रहे। सभी व्यवसायियों ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में पुलिस प्रशासन को सहयोग देने का आश्वासन दिया।

Related articles

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts