Homeबिहारबेतियाबेतिया के नये एसएसपी कुमार गौतम ने संभाला पदभार, कहा- अपराध नियंत्रण...

बेतिया के नये एसएसपी कुमार गौतम ने संभाला पदभार, कहा- अपराध नियंत्रण व आमजन की सुरक्षा प्राथमिकता

-

Bettiah | हृदयानंद|

बेतिया। पश्चिम चम्पारण के नवागत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कुमार गौतम ने सोमवार को अपना पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने जिले के सभी पुलिस अनुमंडल पदाधिकारियों (एसडीपीओ) के साथ उच्चस्तरीय बैठक कर कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण व पुलिसिंग से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों की समीक्षा की।

बैठक के दौरान एसएसपी ने अधिकारियों को अपराध पर प्रभावी नियंत्रण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन, संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी तथा आम जनता की समस्याओं के शीघ्र समाधान को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रेस से बातचीत में एसएसपी कुमार गौतम ने कहा कि आम जनता का पुलिस पर विश्वास कायम रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी पीड़ित व्यक्ति को अनावश्यक परेशानी नहीं होने दी जाएगी तथा उसकी शिकायतों का निष्पक्ष व समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकताओं को पूरी गंभीरता के साथ लागू किया जाएगा और जिले में बेहतर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी पुलिस पदाधिकारी टीम भावना के साथ कार्य करेंगे। अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई तथा आम नागरिकों के साथ संवेदनशील व्यवहार पुलिस की कार्यशैली का अहम हिस्सा रहेगा।

Bettiah: New SSP Kumar Gautam assumes charge, emphasizes crime control and public safety in West Champaran

Slug URL

Bettiah new-ssp-kumar-gautam-takes-charge-in-west-champaran

Tag Line

Bettiah News, West Champaran Police, New SSP Kumar Gautam, Crime Control Bihar, Champaran Police Briefing

Related articles

Bihar

Latest posts