Homeबिहारमोतिहारीकेशर राज का ताइवान में होने वाले एशिया कैडेट कप 2026 के...

केशर राज का ताइवान में होने वाले एशिया कैडेट कप 2026 के लिए भारतीय टीम में चयन

-

देश वाणी। दिलीप दुबे

मोतिहारी। भारतीय तलवारबाजी संघ ने पूर्वी चम्पारण की होनहार तलवारबाज केशर राज का चयन ताइवान के ताइपे में 31 जुलाई से 2 अगस्त तक आयोजित होने वाले एशिया कैडेट कप के बालिका वर्ग (फॉयल स्पर्धा) के लिए भारतीय टीम में किया है। यह जानकारी देते हुए पूर्वी चम्पारण तलवारबाजी संघ के सचिव अप्पू कुमार ने बताया कि केशर के लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन राष्ट्रीय टीम में हुआ है।

पूर्वी चम्पारण के मोतिहारी की रहने वाली केशर राज वर्तमान में खेलो इंडिया योजना के तहत आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट, पुणे में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। इससे पूर्व उन्होंने स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित अंडर-17 राष्ट्रीय प्रतियोगिता में रजत पदक और इस वर्ष भारतीय तलवारबाजी संघ की अंडर-17 राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 9वाँ स्थान हासिल किया था। केशर ने अब तक राष्ट्रीय स्तर पर दो स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक हासिल किए हैं। साथ ही, वे उत्तराखंड में आयोजित एशिया कैडेट कप और इंडोनेशिया के जकार्ता में आयोजित एशियन कैडेट चैंपियनशिप में भी भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।

केशर राज के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चयन होने से जिले के खेल प्रेमियों और संघ में हर्ष की लहर है। जिला तलवारबाजी संघ के प्रधान संरक्षक रंजीत श्रीवास्तव, संरक्षक विजय कुमार सिंह, शुभम कुमार, अध्यक्ष जीवेश सिंह, उपाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार व अखिलेश कुमार, सचिव अप्पू कुमार, संयुक्त सचिव सुधीर कुमार, कोषाध्यक्ष पंकज कुमार वर्मा, सदस्य कुमार सत्यम, अमित कुमार, सुधाकर कुमार सिंह, अनुराग कुमार, मृत्युंजय कुमार, मोहम्मद परवेज आलम, मोहम्मद हेदैतुल्लाह, सज्जन यादव तथा अन्य सभी खेल संघों के प्रतिनिधियों ने केशर के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।

Related articles

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts