HomeUncategorizedमोतिहारी : गोढ़वा आभूषण लूटकांड में नकद व आभूषण ज़ब्त, बेतिया के...

मोतिहारी : गोढ़वा आभूषण लूटकांड में नकद व आभूषण ज़ब्त, बेतिया के सर्राफ़ा व्यवसायी समेत 5 गिरफ्तार

Motihari | अमृता वर्मा|

गोढ़वा चौक पर स्वर्ण व्यवसायी से 20 लाख की लूट का पर्दाफाश, लूटा माल खरीदने वाले योगापट्टी के सर्राफ, अवधेश साह समेत 5 गिरफ्तार।

 अभियुक्तों के पास से करीब सात लाख रुपये नकद, 436 ग्राम आभूषण व दो बाइक जब्त, मुख्य अभियुक्तों पर पहले से दर्ज हैं हत्या व रंगदारी के केस। 

मोतिहारी। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गोढ़वा चौक पर 12 जून को स्वर्ण व्यवसायी शिवजी साह से करीब 20 लाख रुपये के आभूषण लूटकांड का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। तकनीकी अनुसंधान के आधार पर गठित एसआईटी ने वारदात में शामिल पांच शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस ने 6 लाख 95 हजार 380 रुपये नकद, 436 ग्राम आभूषण, चांदी की तीन जोड़ी पायल, तीन मोबाइल व दो बाइक जब्त की हैं। सदर डीएसपी-2 जितेश कुमार पाण्डेय ने प्रेसवार्ता में बताया कि गिरफ्तार बदमाशों में मधुबन बहुआरा का गोलू कुमार, बंजरिया का श्रीराम कुमार, अनिल कुमार, घोरमरवा का संजय कुमार व पश्चिमी चंपारण के योगापट्टी का सर्राफा व्यवसायी अवधेश साह शामिल है।

बदमाशों ने लूटा गया आभूषण अवधेश को 6 लाख 50 हजार रुपये में बेचा था। पुलिस ने सर्राफ के पास से 6 लाख 69 हजार रुपये बरामद किए हैं। गोलू कुमार ने लूट के पैसों से एक नयी बाइक खरीदी थी, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। गिरफ्तार संजय कुमार पर पूर्व से हत्या व गोलू पर रंगदारी का मामला दर्ज है। छापेमारी टीम में मुफस्सिल थानाध्यक्ष अमित कुमार सहित जिला आसूचना इकाई शामिल थी।

Motihari| Police crack Godhwa 20 lakh jewelry heist, five arrested including jeweler from Bettiah with cash and gold


Slug URL
motihari-police-cracked-godhwa-jewelry-loot-case-five-arrested


Tag Line
Motihari News, Mufassil Thana Loot Case, DSP Jitesh Kumar Pandey, Bettiah Jeweler Arrested, East Champaran Crime Update,

spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular