HomeUncategorizedबेतिया-मझौलिया रेलखंड का सीआरएस निरीक्षण संपन्न, 120 किमी की रफ्तार से दौड़ी...

बेतिया-मझौलिया रेलखंड का सीआरएस निरीक्षण संपन्न, 120 किमी की रफ्तार से दौड़ी ट्रेन, स्पीड ट्रायल रहा सफल

देश वाणी। दिलीप दुबे

मोतिहारी। रेल यात्रियों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर है। पूर्व मध्य रेल की दोहरीकरण परियोजना के तहत बेतिया-मझौलिया रेलखंड पर ट्रेनों की रफ्तार जल्द ही बढ़ने वाली है। रेलवे पूर्वी परिमंडल, कोलकाता के संरक्षा आयुक्त गुरू प्रकाश ने शुक्रवार नवनिर्मित करीब 9.8 किलोमीटर लंबे बेतिया-मझौलिया रेलखंड का सफलतापूर्वक निरीक्षण और स्पीड ट्रायल किया गया।

संरक्षा आयुक्त ने सबसे पहले बेतिया से मझौलिया तक मोटर ट्रॉली के जरिए ट्रैक का जायजा लिया। इस गहन निरीक्षण के दौरान उन्होंने रेल खंड पर पड़ने वाले सभी छोटे-बड़े पुल-पुलियों, पॉइंट्स, सिग्नलिंग सिस्टम, पैनल रूम और समपार फाटकों की सुरक्षा और तकनीकी मानकों को परखा। सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं को लेकर उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए।

मोटर ट्रॉली से बारीक निरीक्षण करने के बाद इस नवनिर्मित ट्रैक की मजबूती और सुरक्षा को परखने के लिए एक विशेष ट्रेन चलाई गई। इस विशेष ट्रेन ने बेतिया से मझौलिया स्टेशनों के बीच 120 किलोमीटर प्रति घंटे की तूफानी रफ्तार से दौड़ लगाकर स्पीड ट्रायल को सफलतापूर्वक पूरा किया। इस दौरान रेल लाइन की संरक्षा और परिचालन से जुड़े सभी मानकों को परखा गया, जो पूरी तरह सफल रहा। सीआरएस निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक ज्योति प्रकाश मिश्रा सहित निर्माण विभाग और समस्तीपुर मंडल के कई वरिष्ठ रेल अधिकारी व तकनीकी विशेषज्ञ उपस्थित रहे।

मालूम हो कि बेतिया-मझौलिया रेलखंड के दोहरीकरण और इस सफल ट्रायल के बाद अब इस रूट पर ट्रेनों के परिचालन में समय की बचत होगी। इसके साथ ही ट्रेनों की रफ्तार बढ़ेगी और यात्रियों को लेट-लटीफी से बड़ी राहत मिलेगी।

spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular