spot_img
Sunday, July 19, 2026
Homeबिहारमोतिहारीमोतिहारी में चरखा पार्क के सामने से शातिर बदमाश रंजीत गिरफ्तार, हत्या...

मोतिहारी में चरखा पार्क के सामने से शातिर बदमाश रंजीत गिरफ्तार, हत्या व एनडीपीएस समेत 17 मामले हैं दर्ज

-

Motihari | अमृता वर्मा |

मोतिहारी नगर थाना क्षेत्र स्थित चरखा पार्क के सामने से मुफस्सिल पुलिस ने कुख्यात रंजीत कुमार गुप्ता को दबोचा।

मोतिहारी । मुफस्सिल थाना की पुलिस ने शनिवार की देर शाम नगर थाना क्षेत्र स्थित चरखा पार्क के सामने से जिले के शातिर बदमाश रंजीत कुमार गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस उसे गुप्त ठिकाने पर रखकर लगातार पूछताछ कर रही है। पुलिस निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि गिरफ्तार कुख्यात अपराधी रंजीत कुमार गुप्ता का आपराधिक इतिहास काफी लंबा रहा है। उसके विरुद्ध वर्ष 2000 से लेकर 2026 तक पूर्वी चंपारण सहित बिहार के विभिन्न जिलों के अलग-अलग थानों में कुल 17 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें हत्या, आर्म्स एक्ट, अपहरण, उत्पाद अधिनियम तथा एनडीपीएस एक्ट जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं।

पुलिस अभिलेखों के अनुसार रंजीत कुमार गुप्ता के खिलाफ पहला मामला वर्ष 2000 में पिपराकोठी थाना में हत्या का दर्ज हुआ था। इसके बाद अलग-अलग वर्षों में पिपराकोठी, मुफस्सिल, मोतीपुर (मुजफ्फरपुर), रामपुर (गया), अंबा (औरंगाबाद), टाउन थाना, केसरिया व पकड़ीदयाल थाने में मामले दर्ज हुए।

रंजीत के विरुद्ध दर्ज मामलों में हत्या, अवैध हथियार, अपहरण, शराब तस्करी तथा मादक पदार्थों की तस्करी जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं। उसके आपराधिक इतिहास को देखते हुए पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।

Motihari|Notorious criminal Ranjit Kumar Gupta arrested near Charkha Park, faces 17 serious cases including murder and NDPS


Slug URL
Motihari notorious-criminal-ranjit-kumar-gupta-arrested-at Charkha park


Tag Line
Motihari News, Mufassil Thana Arrest, Ranjit Kumar Gupta Criminal Record, Bihar Police Action, East Champaran Crime Update,

Related articles

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts