Homeबिहारमोतिहारीहरसिद्धि : मामा-भांजी प्रेम प्रसंग में युवक की संदिग्ध मौत, प्रेमिका के...

हरसिद्धि : मामा-भांजी प्रेम प्रसंग में युवक की संदिग्ध मौत, प्रेमिका के भाई को पुलिस ने किया गिरफ्तार

-

देशवाणी। आशा कुमारी 
मोतिहारी।
मोतिहारी में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां मामा और भांजी के बीच प्रेम प्रसंग ने दुखद मोड़ ले लिया। हरसिद्धि थाना क्षेत्र के जैल मुरारपुर गांव में 19 जून को एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ बरामद किया गया। मृतक की पहचान कोटवा थाना क्षेत्र के फतुआ गांव निवासी 30 वर्षीय शिव कुमार राम के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतक की प्रेमिका के भाई सोनेलाल को गिरफ्तार किया है।
घटना की जानकारी मिलते ही हरसिद्धि थानाध्यक्ष सुनील कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही डॉग स्क्वायड और एफएसएल टीम को बुलाकर जांच शुरू की गई। जांच में सामने आया कि शिव कुमार राम का अपनी बहन के ससुराल पक्ष की एक लड़की, आरती कुमारी, से पिछले 2–3 वर्षों से प्रेम संबंध था। शिव पहले से शादीशुदा था और उसके दो बच्चे भी हैं। बहन के घर आने-जाने के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और रिश्ता गहरा होता गया। करीब एक महीने पहले दोनों को परिवार वालों ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया था, जिसके बाद गांव में पंचायत हुई और शिव पर डेढ़ लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसके बाद लड़की को उसके परिजनों ने रिश्तेदार के यहां भेज दिया।
बताया जाता है कि इसके बाद से शिव लगातार आरती से संपर्क करने की कोशिश करता रहा, लेकिन सफल नहीं हो पाया, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा। घटना से एक दिन पहले, 18 जून की शाम करीब साढ़े छह बजे उसने अपनी पत्नी गुड़िया देवी से व्हाट्सएप कॉल पर बात की और फिर तीन ऑडियो मैसेज भेजकर माफी मांगी। मैसेज में उसने बच्चों का ख्याल रखने और अपनी गलती के लिए क्षमा करने की बात कही थी।
इसके अलावा, शिव ने अपने फेसबुक अकाउंट पर प्रेमिका के साथ एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें एक भावुक गीत के साथ उसने अंतिम भावनाएं व्यक्त की थीं। अगले दिन उसका शव प्रेमिका के घर से कुछ दूरी पर पेड़ से लटका मिला।
मामले में अरेराज डीएसपी रवि कुमार ने बताया कि मृतक के मोबाइल की जांच में आत्महत्या से जुड़े कई संकेत मिले हैं। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल, प्रेमिका के भाई सोनेलाल को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिस पर मृतक को प्रताड़ित करने का आरोप है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

Motihari-harsiddhi-suspicious-death-young-man-maternal-uncle-niece-love-affair-police-arrested-

Related articles

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts