Homeबिहारबेतियाबेतिया : आंधी से झुके पोलों के मेंटेनेंस को लेकर रविवार को...

बेतिया : आंधी से झुके पोलों के मेंटेनेंस को लेकर रविवार को तीन घंटे रहेगा शटडाउन

-

Bettiah | कुन्दन शुक्ला|

33 केवी चनपटिया न्यू फीडर पर 21 जून को सुबह 9:00 से दोपहर 12:00 बजे तक बिजली आपूर्ति रहेगी ठप।

 आंधी से झुके विद्युत पोलों की होगी मरम्मत; कनीय अभियंता ने उपभोक्ताओं से समय से कार्य निपटाने की अपील की।

चनपटिया । विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को सुरक्षित और सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से चनपटिया विद्युत सब-स्टेशन से संचालित 33 केवी चनपटिया न्यू फीडर पर रविवार 21 जून को सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक शटडाउन लिया जाएगा। इस दौरान फीडर से जुड़े सभी क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी। शटडाउन के दौरान लाइन मेंटेनेंस के साथ-साथ विद्युत तारों के संपर्क में आ रही पेड़ों की शाखाओं की छंटाई का कार्य किया जाएगा। कनीय विद्युत अभियंता गुरुकेश शास्त्री ने बताया कि पिछले दिनों आए तेज आंधी-तूफान के कारण 33 केवी संचरण लाइन के कई पोल झुक गए हैं।

यदि समय रहते उनकी मरम्मत नहीं करायी गयी तो वे कभी भी गिर सकते हैं, जिससे बड़े क्षेत्र की बिजली आपूर्ति प्रभावित होने के साथ दुर्घटना की आशंका भी बनी रहेगी। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को निर्बाध और सुरक्षित विद्युत सेवा उपलब्ध कराने के लिए इन पोलों का माप और मेंटेनेंस अत्यंत आवश्यक है।

कार्य के दौरान कोई वैकल्पिक विद्युत स्रोत उपलब्ध नहीं रहेगा। विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि निर्धारित अवधि को ध्यान में रखते हुए अपने जरूरी कार्य पहले ही निपटा लें। मेंटेनेंस कार्य निर्धारित समय में पूरा कर आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

Bettiah | Chanpatia: Three-hour power shutdown on Sunday for maintenance of poles damaged by storm

Slug URL

Bettiah three-hour-power-shutdown-maintenance-work-chanpatia

Tag Line

Bettiah updates, Chanpatia News, Power Shutdown Sunday, Electricity Maintenance Bihar, JE Gurukesh Shastri, West Champaran Power Update,

Related articles

Bihar

Latest posts