HomeBIHARबेतियादुकान की तलाशी में 1.148 किलो गांजा बरामद, कारोबारी गिरफ्तार

दुकान की तलाशी में 1.148 किलो गांजा बरामद, कारोबारी गिरफ्तार

बंगाली चौक में पुलिस की कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज।

देश वाणी। नौशाद अहमद। लौरिया।

लौरिया। बंगाली चौक स्थित एक दुकान में छिपाकर रखे गए गांजे की सूचना पर लौरिया पुलिस ने गुरुवार की रात्रि को छापेमारी की। इस दौरान दुकान से 1 किलो 148 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। बरामद गांजे को जब्त कर आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

थानाध्यक्ष इंद्रजीत पासवान ने बताया कि गिरफ्तार युवक की पहचान बंगाली चौक निवासी पारस साह के पुत्र सुदन साह के रूप में हुई है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक दुकान में गांजा छिपाकर रखा गया है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दुकान की तलाशी ली। तलाशी के दौरान गांजा बरामद होने के बाद युवक को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार, बरामद गांजे को जब्त कर आरोपित के विरुद्ध कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

थानाध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध बिक्री पर रोक लगाने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। ऐसे मामलों में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष इंद्रजीत पासवान, एसआई अमिताभ कुमार सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। वही मजिस्ट्रेट आर ओ राहुल कुमार के सामने मादक पदार्थ गांजा का वजन किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular