HomeUncategorizedCM सम्राट चौधरी से मिले सांसद सुनील कुमार, बेलवनिया पुल पर हुई...

CM सम्राट चौधरी से मिले सांसद सुनील कुमार, बेलवनिया पुल पर हुई चर्चा

Bettiah | संदीप चित्रांश| 

शनिवार को पटना में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से वाल्मीकिनगर के सांसद सुनील कुमार ने मुलाकात की। इस दौरान क्षेत्र के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

सांसद सुनील कुमार ने मुख्यमंत्री से बगहा शास्त्रीनगर-बेलवनिया पुल और मदनपुर-पनियहवा सड़क निर्माण को लेकर विस्तृत बातचीत की। मुख्यमंत्री ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए आश्वासन दिया कि बिहार सरकार के पथ निर्माण विभाग एवं पश्चिम चंपारण जिला प्रशासन से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर पुल निर्माण का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा जाएगा।

मुलाकात के दौरान वाल्मीकिनगर लोकसभा क्षेत्र में जनजातीय विश्वविद्यालय की स्थापना की मांग भी उठाई गई। सांसद ने कहा कि विश्वविद्यालय बनने से सीमावर्ती एवं जनजातीय क्षेत्रों के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर मिल सकेंगे।

क्षेत्र के लोगों को अब इन विकास योजनाओं के आगे बढ़ने की उम्मीद जगी है। स्थानीय लोगों का मानना है कि पुल और सड़क निर्माण से आवागमन आसान होगा तथा क्षेत्र के आर्थिक और शैक्षणिक विकास को नई गति मिलेगी।

spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular