HomeUncategorizedमाधोपुर मधुमालत हाई स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित।

माधोपुर मधुमालत हाई स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित।

मोतिहारी। आशा कुमारी। 

मोतिहारी। तुरकौलिया प्रखंड क्षेत्र के उच्च माध्यमिक विद्यालय,माधोपुर मधुमालत में प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी जितेंद्र कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे सम्मान समारोह से बच्चों में पढ़ाई के प्रति प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। उन्होंने कहा कि जब छात्रों को उनके मेहनत का सम्मान मिलता है, तो वे आगे और बेहतर करने के लिए प्रेरित होते हैं। साथ ही उन्होंने सभी छात्रों को लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करने की सलाह दी।सम्मानित होने वाले छात्रों में इंटरमीडिएट के फरहिन खातून, सिमरन कुमारी और चांदनी कुमारी शामिल रहीं, जबकि मैट्रिक के आरती कुमारी, मुस्कान प्रवीण और आशु कुमार को भी उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा विद्यालय के शिक्षक अभिषेक कुमार झा को उनके उत्कृष्ट शिक्षण कार्य के लिए ‘टीचर ऑफ द ईयर’ सम्मान से नवाजा गया। समारोह में मुखिया प्रतिनिधि शम्भू प्रसाद श्रीवास्तव, शिक्षाविद श्यामाकांत मिश्र, प्रधान शिक्षक कमलेश कुमार सहित शिक्षक सुभाषचन्द्र, अभिषेक कुमार झा, निक्की गुप्ता, आशुतोष कुमार दूबे, प्रिंसी यादव, खुशबू कुमारी और सोनी कुमारी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular