Shabd AIR HQ, 24 May,
नई दिल्ली। विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर आज नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्कोरुबियो के साथ एक महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठक करेंगे।इस बैठक के दौरान दोनों नेताओं के बीच क्षेत्रीय औरवैश्विक शांति व सुरक्षा सहित विभिन्न साझा हितों से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा होने की उम्मीद है।अमेरिकीविदेश मंत्री मार्को रुबियो क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने के लिए बीते दिन चार दिवसीय दौरे परभारत पहुँचे हैं।
भारत पहुँचने के बाद उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उन्हें रक्षा,रणनीतिक तकनीक,व्यापारव निवेश,ऊर्जा सुरक्षा,कनेक्टिविटी,शिक्षा और दोनों देशों के नागरिकों के बीच आपसी संबंधों सहित विभिन्नक्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग की निरंतर प्रगति की जानकारी दी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जोर देकर कहा किभारत और अमेरिका वैश्विक भलाई के लिए मिलकर काम करना जारी रखेंगे।उन्होंने शांति प्रयासों के लिएभारत के निरंतर समर्थन को दोहराया और बातचीत व कूटनीति के माध्यम से विवादों के शांतिपूर्ण समाधानका आह्वान किया।इस दौरान अमेरिकी विदेश मंत्री ने पश्चिम एशिया की स्थिति सहित विभिन्न क्षेत्रीय औरवैश्विक मुद्दों पर अमेरिका का दृष्टिकोण साझा किया और भारत को अमेरिका का एक अत्यंत महत्वपूर्णभागीदार बताया।
आगामी 26 तारीख को आयोजित होने वाली क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक में विदेश मंत्री डॉ. एसजयशंकर,ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वोंग,जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी और अमेरिकी विदेशमंत्री मार्को रुबियो शामिल होंगे।इस बैठक में स्वतंत्र और खुले हिंद–प्रशांत क्षेत्र के क्वाड विजन के अनुरूपप्राथमिक क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने,जारी पहलों की प्रगति की समीक्षा करने तथा हिंद–प्रशांत क्षेत्र के हालियाघटनाक्रमों पर विचारों का आदान–प्रदान किया जाएगा।
New Delhi | External Affairs Minister Dr S Jaishankar To Hold Bilateral Meeting With US Secretary Of State Marco Rubio In New Delhi Today
national-news-delhi-external-affairs-minister-jaishankar-bilateral-meeting-us-secretary-marco-rubio-quad-meet
Tagline : External Affairs Minister Dr S Jaishankar will meet US Secretary of State Marco Rubio today to discuss regional and global security ahead of the Quad meet.












