spot_img
Sunday, May 31, 2026
Homeबिहारमोतिहारीमोतिहारी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की बड़ी करवाई, 50 लाख नकद व...

मोतिहारी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की बड़ी करवाई, 50 लाख नकद व मादक पदार्थ के साथ दो युवक गिरफ्तार

-

Motihari | आशा कुमारी|

मोतिहारी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित तौर पर मादक पदार्थ के अवैध कारोबार का खुलासा किया है। इस दौरान टीम ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके पास से करीब 50 लाख रुपये से अधिक नकद राशि और मादक पदार्थ बरामद किए हैं।

हालांकि, इस पूरे मामले में अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी है। मिली जानकारी के अनुसार, एनसीबी को सूचना मिली थी कि शहर के पानी टंकी चांदमारी और जौनपुर इलाके में ड्रग्स का एक बड़ा सप्लायर सक्रिय है, जो लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त है।

सूचना के आधार पर एनसीबी की टीम ने पहले संदिग्ध स्थानों की रेकी की और गतिविधियों पर नजर रखी। इसके बाद योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी कर दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि कार्रवाई के दौरान आरोपियों के पास से भारी मात्रा में नकद मिली है। जिसकी गिनती के लिए एनसीबी टीम को मशीन मंगानी पड़ी। सूत्रों के अनुसार, बरामद नकदी की कुल राशि 50 लाख रुपये से अधिक बतायी जा रही है।

साथ ही, आरोपियों के पास से मादक पदार्थ भी जब्त किए गए हैं, हालांकि उसकी मात्रा और प्रकार की आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आयी है। इस कार्रवाई के बाद शहर में हड़कंप मच गया है और ड्रग्स नेटवर्क को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। एनसीबी की टीम फिलहाल गिरफ्तार युवकों से पूछताछ कर रही है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है।

संभावना जतायी जा रही है कि इस मामले में और भी खुलासे हो सकते हैं।फिलहाल, स्थानीय पुलिस और एनसीबी दोनों इस मामले की जांच में लगी हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले का आधिकारिक खुलासा किया जाएगा। इस कार्रवाई को मोतिहारी में मादक पदार्थों के खिलाफ एक बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है, हालांकि अंतिम पुष्टि और विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

Motihari: NCB’s major crackdown on drug syndicate, two arrested with over 50 lakh cash and narcotics

Slug URL

Bihar motihari ncb-recovers-50-lakh-cash-and-narcotics-two-arrested

Tag Line

Motihari News, NCB Raid Bihar, Drug Smuggling Case, East Champaran Crime, Massive Cash Seizure,

Related articles

Video thumbnail
Motihari के जॉनपुल व चॉंदमारी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रेड 31 May 2026
00:21
Video thumbnail
Motihari | Champaran Range DIG Harkishore Ray at Raxaul, 30 May 2026
00:50
Video thumbnail
Raxaul | स्लीपर टीटीई बेस में सेवानिवृत्त सीटीआई जीनो राम को दी गयी भावभीनी विदाई, 29 May 2026
00:53
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम।
00:18
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों व गराज पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम
00:13
Video thumbnail
रक्सौल में लाखों रुपये नेपाली व भारतीय मुद्रा जब्त करने के बाद IPS हेमंत सिंह ने क्सा कहा?
02:34
Video thumbnail
Motihari | रक्सौल में भारी मात्रा में नेपाली व भारतीय मुद्रा बरामद, पुलिस और एसटीएफ की कार्रवाई।
00:42
Video thumbnail
17 May 2026
00:22
Video thumbnail
12 May 2026
00:41
Video thumbnail
बेतिया। लौकी की फसल पर गुम्मी स्टेम ब्लाइट का हमला, 80 प्रतिशत तक नुकसान की आशंका,11 May 2026
00:30

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts