HomeUncategorizedबकरीद को लेकर अरेराज थाना में शांति समिति की बैठक, सौहार्द बनाए...

बकरीद को लेकर अरेराज थाना में शांति समिति की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील

Motihari| विवेक शर्मा|

अरेराज।बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के माहौल में संपन्न कराने को लेकर अरेराज थाना परिसर में शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अरेराज थाना प्रभारी प्रत्याशा कुमारी ने की। बैठक में नगर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, दोनों समुदाय के गण्यमान लोगों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। बैठक को संबोधित करते हुए थाना अध्यक्ष प्रत्याशा कुमारी ने कहा कि बकरीद आपसी प्रेम, त्याग और भाईचारे का पर्व है। इसे शांतिपूर्ण वातावरण में मनाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने, सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट से बचने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस प्रशासन को देने की अपील की। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहेगा तथा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। बैठक में मौजूद दोनों समुदाय के गण्यमान लोगों एवं जनप्रतिनिधियों ने एक स्वर में बकरीद पर्व को शांति एवं सौहार्द के साथ मनाने का समर्थन किया। सभी ने प्रशासन को भरोसा दिलाया कि अरेराज की गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी भाईचारे की परंपरा को कायम रखा जाएगा तथा किसी भी तरह का माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों पर नजर रखी जाएगी। मुख्य पार्षद रनटू पांडेय ने कहा कि अरेराज हमेशा से आपसी सौहार्द और भाईचारे की मिसाल रहा है। यहां सभी समुदाय के लोग मिल-जुलकर हर पर्व को मनाते आए हैं और आगे भी इसी परंपरा को बनाए रखा जाएगा। वहीं उपाध्यक्ष अहमद आजाद ने लोगों से शांति बनाए रखने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। बैठक में वार्ड पार्षद श्रवण कुमार, प्रमोद महतो सहित कई जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं दोनों समुदाय के गण्यमान लोग उपस्थित रहे। बैठक के दौरान पर्व को लेकर साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर भी चर्चा की गई। प्रशासन की ओर से यह स्पष्ट किया गया कि पर्व के दौरान संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।

Motihari peace-committee-meeting-in-areraj-police-station-regarding-bakrid-appeal-to-main

spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular