Bettiah | अवधेश शर्मा|
गिरफ्तार अभियुक्त मोहम्मद कामरान और इमरुल्लाह आलम चचेरे भाई हैं
तलाशी में अपराधियों के पास से दो कट्टे, दो खोखे, एक ड्रैगन चाकू और एक पंच किए गये ज़ब्त।
बेतिया। पश्चिम चंपारण जिले के लौरिया थाना अंतर्गत बरवा शेख टोली वार्ड संख्या-1 में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहे दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए अपराधियों की पहचान मोहम्मद कामरान (पिता मोहम्मद शमीम) और इमरुल्लाह आलम (पिता फैयाज अहमद) के रूप में हुई है, जो आपस में चचेरे भाई हैं। पुलिस ने इनके पास से कट्टा और चाकू समेत कई आपत्तिजनक सामान ज़ब्त किए हैं।
मिली सूचना के अनुसार, लौरिया थानाध्यक्ष को यह इनपुट मिला था कि मोहम्मद कामरान अपने घर में अवैध हथियार छिपाकर रखा हुआ है और वह अपने चचेरे भाई के साथ मिलकर किसी संगीन अपराध को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक (एसपी) के निर्देश पर लौरिया थानाध्यक्ष, जिला आसूचना इकाई (डीआईयू) और पुलिस बल के साथ संयुक्त रूप से मोहम्मद कामरान के घर पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने दोनों को धर दबोचा। जब पुलिस टीम ने कड़ाई से पूछताछ की, तो उनकी निशानदेही पर घर की पेटी में छुपाकर रखे गए दो कट्टे, दो खोखे, एक ड्रैगन चाकू, एक पंच और दो मोबाइल फोन ज़ब्त किए गए। इस संबंध में लौरिया थाना कांड संख्या-318/26 दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Bettiah: Two cousin brothers arrested with two pistols and dragon knife in Lauriya, major crime averted
Slug URL
Bettiah two-cousins-arrested-with-pistols-and-knife-in-lauriya
Tag Line
Bettiah Police Action, Lauriya News, Criminals Arrested Bihar, Illegal Weapons Seized, DIU Raid West Champaran,


