spot_img
Wednesday, June 17, 2026
Homeबिहारबेतियाराष्ट्रीय राजमार्ग 727AA और NH-730 के मुआवजे के लिए अंचलवार कैंप, देखिये...

राष्ट्रीय राजमार्ग 727AA और NH-730 के मुआवजे के लिए अंचलवार कैंप, देखिये किस दिन कहॉं

-

Bettiah | PRD| West Champaran|

राष्ट्रीय राजमार्ग 727AA तथा NH-730 के भूमि अधिग्रहण मुआवजा भुगतान हेतु कैंप का आयोजन

बेतिया। राष्ट्रीय राजमार्ग 727AA (मनुआपुल–बेतिया) तथा NH-730 (सेवरही, उत्तर प्रदेश) तक के लिए अधिग्रहित भूमि के मुआवज़ा भुगतान हेतु रैयतों के कागजात प्राप्त करने, लंबित आवेदनों के निवारण तथा छूटे रैयतों को नोटिस तामील कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा अंचलवार शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

दिसंबर में विभिन्न अंचलों में शिविर की तिथियाँ

शिविर 05 एवं 06 दिसंबर 2025 को ठकराहा अंचल कार्यालय (मौजा–ठकराहा, श्रीनगर, भगवानपुर), 08 एवं 09 दिसंबर 2025 को बैरिया अंचल कार्यालय (मौजा–पटजिरवा), 10 एवं 11 दिसंबर 2025 को योगापट्टी अंचल कार्यालय (मौजा–कोहड़ा, पिपरा नौरंगिया) तथा 12 एवं 13 दिसंबर 2025 को चनपटिया अंचल कार्यालय (मौजा–गुरवलिया विश्वास, तूरहापट्टी, भरपटिया) में आयोजित होगा।

शिविर में भू-अर्जन कार्यालय के अधिकारी रहेंगे उपस्थित

इन शिविरों में अपर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, कानूनगो व अन्य अधिकारी जिले के भू-अर्जन कार्यालय, पश्चिम चंपारण, बेतिया की ओर से उपस्थित रहेंगे।

जिलाधिकारी ने पुलिस बल की व्यवस्था के साथ रैयतों की सहभागिता सुनिश्चित करने का दिया निर्देश

जिलाधिकारी, श्री धर्मेन्द्र कुमार ने निर्देश दिया है कि संबंधित अंचल अधिकारी निर्धारित तिथि को अपने समस्त राजस्व कर्मियों एवं अंचल निरीक्षक के साथ उपस्थित रहकर रैयतों की सहभागिता सुनिश्चित करें तथा शिविर स्थल पर पुलिस बल की व्यवस्था भी बनायी जाए।

Bettiah|Circle/Block-wise camp for compensation for National Highways 727AA and NH-730

Related articles

Video thumbnail
बेतिया में सगे भाई ने मां के साथ मिलकर की भाई की हत्या, शव जलाया, दोनों गिरफ्तार, 14 June 2026
00:12
Video thumbnail
मोतिहारी। NDA सरकार, 12 साल विश्वास के, मीडिया संवाद में सांसद रधामोहन सिंह, 13 June 2026
02:19
Video thumbnail
PM Modi लगातार 12 वर्षों तक जनता द्वारा चुने गये पहले प्रधानमंत्री, PBSHABD
00:45
Video thumbnail
मोतिहारी। रक्सौल बोर्डर पर दो विदेशी नगरिक गिरफ़्तार, 9 June 2026
00:13
Video thumbnail
Raxaul| | रिपुराज एग्रो, चावल की पहली कंटेनर रैक गुवाहाटी को रवाना, 31 May 2026
05:41
Video thumbnail
Motihari के जॉनपुल व चॉंदमारी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रेड 31 May 2026
00:21
Video thumbnail
Motihari | Champaran Range DIG Harkishore Ray at Raxaul, 30 May 2026
00:50
Video thumbnail
Raxaul | स्लीपर टीटीई बेस में सेवानिवृत्त सीटीआई जीनो राम को दी गयी भावभीनी विदाई, 29 May 2026
00:53
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम।
00:18
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों व गराज पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम
00:13

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts