spot_img
Wednesday, December 10, 2025
Homeबिहाररक्सौल के गांधीनगर से दो गिरफ्तार, पुलिस ने कहा- जुआ खेलते पकड़े...

रक्सौल के गांधीनगर से दो गिरफ्तार, पुलिस ने कहा- जुआ खेलते पकड़े गए

-

रक्सौल से अनिल कुमार की रिपोर्ट।

रक्सौल थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 9, गांधीनगर में छापेमारी कर पुलिस ने दो लोगों को पकड़ा है। पुलिस का कहना है कि दोनों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

इस दौरान तीन मोटरसाइकिलें भी जब्त की गईं। रक्सौल पुलिस निरीक्षक राजीव नंदन सिन्हा ने बताया कि सूचना के आधार पर छापेमारी में लालबाबू नट और मो. नबीउल्लाह को गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि ये लोग अवैध रूप से जुआ खेला रहे थे। मौके से ताश की पत्तियाँ और 400 रुपये नकद भी बरामद किए गए। मामले की प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

छापेमारी का नेतृत्व रक्सौल डीएसपी धीरेंद्र कुमार ने किया, जिसमें इंस्पेक्टर राजीव नंदन सिन्हा, पुअनि एकता सागर, रवि कुमार, अंशुली आर्या और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र में जुए का बड़ा नेटवर्क चलता है, जिसे रोकने के लिए एसपी स्वर्ण प्रभात के सख्त निर्देश पर यह कार्रवाई की गई।

Related articles

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts