HomeBIHARसंग्रामपुर मे खेत में जहरीला सांप देखकर बेहोश हुए किसान सलाहकार, ग्रामीणों...

संग्रामपुर मे खेत में जहरीला सांप देखकर बेहोश हुए किसान सलाहकार, ग्रामीणों ने पहुंचाया अस्पताल

देशवाणी। आशा कुमारी 
मोतिहारी।
संग्रामपुर प्रखंड क्षेत्र के पश्चिमी संग्रामपुर पंचायत में गुरुवार को कृषि विभाग के डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्य के दौरान एक किसान सलाहकार जहरीला सांप देखकर भयभीत हो गए और बेहोश होकर खेत में गिर पड़े। घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज किया गया।
जानकारी के अनुसार, किसान सलाहकार मुकेश कुमार डीसीएस कार्यक्रम के तहत खेतों में जाकर फसलों का सर्वेक्षण कर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर एक विषैले सांप पर पड़ी। सांप को देखते ही वे घबरा गए और कुछ ही देर में बेहोश होकर गिर पड़े।
ग्रामीणों ने तत्काल उन्हें अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में होश आने के बाद भी वे लगातार “सांप… सांप…” कहकर घबराते रहे। चिकित्सकों ने जांच के बाद बताया कि किसान सलाहकार को सांप ने नहीं काटा है, बल्कि सांप को देखकर वे अत्यधिक भयभीत हो गए थे। उनकी स्थिति सामान्य है और उन्हें कुछ दिनों तक आराम करने की सलाह दी गई है।
गौरतलब है कि इन दिनों जिले में कृषि विभाग द्वारा डिजिटल क्रॉप सर्वे (डीसीएस) अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत किसान सलाहकार और कृषि समन्वयक खेतों में जाकर फसलों का सर्वेक्षण कर रहे हैं। इसी अभियान के दौरान यह घटना सामने आई। हालांकि चिकित्सकों ने स्पष्ट किया है कि यह मामला सांप के काटने का नहीं, बल्कि भय के कारण बेहोश होने का है। किसान सलाहकार संघ के जिलाध्यक्ष अजय तिवारी ने कहा कि डीसीएस करने मे कर्मियों को बहुत कठिनाई हो रही है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular