HomeBIHARरघुनाथपुर मे बोले ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, एनडीए सरकार मे बिहार...

रघुनाथपुर मे बोले ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, एनडीए सरकार मे बिहार का हो रहा है विकास

देशवाणी। आशा कुमारी 
मोतिहारी।
बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री सह पूर्वी चंपारण के प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि एनडीए सरकार के नेतृत्व में बिहार विकास की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है। सरकार सभी क्षेत्रों में तेज गति से विकास कार्य कर रही है और आम जनता तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है।
गुरुवार को रघुनाथपुर स्थित जदयू के वरीय नेता एवं पूर्व मुखिया विनय कुमार सिंह के आवास पर पहुंचे मंत्री श्री कुमार ने मीडिया से कही। उन्होंने पूर्व मुखिया विनय के माता अनार सिंह के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। मंत्री ने कहा कि अनार सिंह एक समाजसेवी महिला थीं, जिन्होंने अपने परिवार को स्नेह, अनुशासन और कुशल नेतृत्व के साथ संगठित रखते हुए आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके निधन से समाज और परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है।
श्रवण कुमार ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। 
इस अवसर पर पूर्व मुखिया विनय कुमार सिंह, पूर्व मुखिया अमिता रंजन, व्यवसायी संजीव सिंह, डॉ. श्रेयांश, आदित्य राज, जदयू के जिलाध्यक्ष भरत पटेल, जदयू के वरीय नेता मिथलेश सिंह, मनोज गिरि, मुनु ठाकुर, शशि रंजन ऊर्फ हीरो सहित बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular