HomeBIHARकार्य में लापरवाही बरतने के आरोप मे संग्रामपुर थानाध्यक्ष समेत डायल 112...

कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप मे संग्रामपुर थानाध्यक्ष समेत डायल 112 के तीन पुलिसकर्मी को एसपी स्वर्ण प्रभात ने किया निलंबित

देशवाणी। आशा कुमारी 
मोतिहारी। 
पूर्वी चंपारण के पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने पुलिसिंग में लापरवाही बरतने के आरोप में संग्रामपुर थानाध्यक्ष अनूप कुमार सहित डायल 112 के तीन पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबित पुलिसकर्मियों में डायल 112 टीम के जमादार सूर्य नारायण यादव, सिपाही उजाला कुमारी और रतन कुमार महतो शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार, संग्रामपुर थाना से महज 500 गज की दूरी पर स्थित एक बस्ती में पिछले 28 अगस्त को दो पटीदारों के बीच मारपीट की घटना हुई थी। इस घटना में गंभीर रूप से घायल रमेश पासवान की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। आरोप है कि घटना स्थल थाना के बेहद नजदीक होने के बावजूद डायल 112 की टीम समय पर नहीं पहुंची और थानाध्यक्ष भी तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित नहीं कर सके।
मामले की जांच अरेराज के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी से कराई गई। जांच रिपोर्ट में थानाध्यक्ष एवं डायल 112 के पुलिसकर्मियों की कार्य में लापरवाही, अनुशासनहीनता, स्वेच्छाचारिता तथा पुलिस आचरण के प्रतिकूल कार्य करने की पुष्टि हुई। रिपोर्ट के आधार पर एसपी स्वर्ण प्रभात ने चारों पुलिसकर्मियों को निलंबित करने का आदेश जारी किया।
एसपी स्वर्ण प्रभात ने स्पष्ट कहा कि पुलिसिंग में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को संवेदनशीलता, तत्परता और जवाबदेही के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का निर्देश देते हुए कहा कि आमजन की सुरक्षा से जुड़े मामलों में देरी या उदासीनता पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular