spot_img
Monday, July 20, 2026
Homeबिहारमोतिहारीईस्ट चंपारण लायंस क्लब की अनूठी पहल प्रत्येक रविवार को लगेगा निःशुल्क...

ईस्ट चंपारण लायंस क्लब की अनूठी पहल प्रत्येक रविवार को लगेगा निःशुल्क डायबिटीज जांच शिविर

-

देश वाणी। दिलीप दुबे

मोतिहारी। समाज सेवा के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए ईस्ट चंपारण लायंस क्लब द्वारा अब हर रविवार को निःशुल्क डायबिटीज जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसी कड़ी में रविवार को गांधी कॉम्प्लेक्स स्थित लाइफ सपोर्ट डायग्नोस्टिक सेंटर में एक शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें क्लब के सदस्य लायन पंकज कुमार का विशेष सहयोग रहा। शिविर में कुल 37 मरीजों की मुफ्त डायबिटीज जांच कर उन्हें रिपोर्ट सौंपी गई और आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श भी दिया गया।

क्लब के अध्यक्ष इंजीनियर लायन सुधांशु सिन्हा ने बताया कि स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए क्लब पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोगों को गंभीर बीमारियों से बचाने के उद्देश्य से अब प्रत्येक रविवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रो में नियमित रूप से यह शिविर आयोजित किए जाएंगे।

इस सेवा कार्य को सफल बनाने में क्लब सचिव लायन रिजू श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष रामप्रकाश सिन्हा, अमित सेन, अशोक जायसवाल, अमरनाथ साहू, राहुल साह, पंकज कुमार, मनीष झा और रमन उपाध्याय सहित कई सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। जानकारी क्लब के मीडिया प्रभारी सुधीर गुप्ता ने दी।

Related articles

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts