Homeबिहारबेतियानरकटियागंज : एसडीएम की जनसुनवाई में आपूर्ति और भूमि विवाद के मामले...

नरकटियागंज : एसडीएम की जनसुनवाई में आपूर्ति और भूमि विवाद के मामले पहुंचे

-

Bettiah | रवि कुमार मिश्रा|

नरकटियागंज। अनुमंडल कार्यालय में शुक्रवार को ‘सबका सम्मान जीवन आसान’ अभियान के तहत एसडीएम अभिजीत कुमार गोविंदा ने जनसुनवाई की। इस दौरान विभिन्न गांवों से पहुंचे ग्रामीणों ने मुख्य रूप से आपूर्ति, राशन कार्ड और भूमि विवाद से संबंधित शिकायतें दर्ज करायीं। एसडीएम ने तमाम मामलों को गंभीरता से लेते हुए उनके त्वरित निवारण का भरोसा दिया है।

जनसुनवाई के दौरान गोखुला निवासी पिंकी खातून ने राशन कार्ड में बच्चों का नाम नहीं जुड़ने की शिकायत की। अंजुआ के भगवती पांडेय ने रोक के बावजूद भूमि का निबंधन किए जाने का मामला उठाया। एक अन्य आवेदक ने आरोप लगाया कि योगेश्वरी गैस एजेंसी द्वारा डीएसी कोड लेने के बाद भी गैस सिलेंडर की आपूर्ति नहीं की गयी। वहीं, कोईरगांवा पुरन चौक से पहुंचे टुन्ना ठाकुर, मधुसूदन महतो, दिलीप कुमार, रत्नेश साह व बाबूलाल महतो सहित आधा दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने बस पड़ाव को लेकर अपनी शिकायत दर्ज करायी। ग्रामीणों ने बताया कि बेतिया-नरकटियागंज मुख्य मार्ग में पुरन चौक पर पहले से बस पड़ाव निर्धारित था, लेकिन अब संवेदक उसे हटाकर उनकी रैयती जमीन पर बनाने जा रहा है। उन्होंने इसे पूर्व निर्धारित स्थल पर ही बनवाने की मांग की। एसडीएम ने बताया कि सभी मामलों के त्वरित निवारण के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

Bettiah | Narkatiaganj | Supply and land disputes dominate SDM Abhijit Kumar Govinda’s public grievance hearing

Slug URL

Bettiah supply-and-land-disputes-cases-raised-in-narkatiaganj-sdm-jan-sunwai

Tag Line

Bettiah updates, Narkatiaganj News, SDM Abhijit Kumar Govinda, Public Grievance Bihar, Ration Card Issue, Land Dispute West Champaran, 

Related articles

Bihar

Latest posts