spot_img
Sunday, July 26, 2026
Homeबिहारमोतिहारीमोतिहारी : चेन स्नेचर गिरोह का मास्टरमाइंड मांडवा गिरफ्तार, एक अपाचे बाइक...

मोतिहारी : चेन स्नेचर गिरोह का मास्टरमाइंड मांडवा गिरफ्तार, एक अपाचे बाइक जब्त व सोने की तीन चेन बरामद

-

Motihari | अमृता वर्मा |

जमला रोड से दबोचा गया शातिर मनीष तिवारी उर्फ मांडवा; मोतिहारी समेत चार जिलों की पुलिस को थी तलाश

सीसीटीवी फुटेज व तकनीकी इनपुट के आधार पर हुई कार्रवाई; आरोपी ने नगर व छतौनी थाना क्षेत्र में दर्जनभर घटनाओं को स्वीकारा

मोतिहारी। पुलिस ने चेन स्नेचर गिरोह के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से एक अपाचे बाइक तथा तीन चेन बरामद की गयी है। गिरफ्तार बदमाश मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमला रोड निवासी मनीष कुमार उर्फ मांडवा उर्फ मनीष तिवारी बताया जाता है।

शहर में लगातार बढ़ रही चेन स्नेचिंग की घटनाओं के बीच पुलिस को यह बड़ी सफलता हाथ लगी है। छतौनी व नगर थाना क्षेत्र में हुई कई वारदातों के मास्टरमाइंड मांडवा की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है।
पुलिस के अनुसार, मनीष उर्फ मांडवा न केवल मोतिहारी बल्कि मुजफ्फरपुर, गोपालगंज और बेतिया समेत अन्य जिलों में भी चेन स्नेचिंग की घटनाओं में वांछित था। पूछताछ के दौरान उसने छतौनी एवं नगर थाना क्षेत्र में हुई दर्जनभर से अधिक घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। सदर-1 के अनुमंडल पुलिस उपाधीक्षक (एसडीपीओ) दिलीप कुमार ने बताया कि हाल के दिनों में हुई चेन स्नेचिंग की घटनाओं की जांच के दौरान विभिन्न स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए थे। फुटेज व तकनीकी सूचना के आधार पर बदमाश की पहचान कर उसे दबोचा गया। आरोपी से मिली जानकारी के आधार पर गिरोह के आधा दर्जन अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। छापेमारी टीम में छतौनी थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार पासवान और नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Motihari | Chain snatching gang mastermind Mandwa arrested with bike and three stolen chains

Slug URL

motihari chain-snatching-gang-mastermind-manish-alias-mandwa-arrested-chhatuni

Tag Line

Motihari News, Chain Snatching Gang, Mandwa Arrested, SDPO Dilip Kumar, East Champaran Police Crime Update, 

Related articles

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts