spot_img
Thursday, July 23, 2026
Homeबिहारमोतिहारीकंटेनर ट्रक ने ट्रेलर ट्रक को मारी टक्कर, दो घायल

कंटेनर ट्रक ने ट्रेलर ट्रक को मारी टक्कर, दो घायल

-

फोटो : पीपराकोठी मुख्य चौराहे पर दुर्घटनाग्रस्त ट्रक

माला सिन्हा

पीपराकोठी : स्थानीय मुख्य चौराहे पर ओवर ब्रिज के नीचे रविवार को एक कंटेनर ट्रक ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़े ट्रेलर ट्रक को टक्कर मार दी. इस हादसे में कंटेनर ट्रक के चालक और उपचालक घायल हो गए. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ट्रेलर ट्रक बीआर03जीबी/8299 राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़ा था. इसी दौरान कोटवा की ओर से आ रहे कंटेनर ट्रक एचआर 38एई /0376 ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए ट्रेलर में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि कंटेनर ट्रक के चालक और उपचालक गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एनएच एम्बुलेंस की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए मोतिहारी भेजा गया. थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त दोनों ट्रकों को जब्त कर लिया गया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

Related articles

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts