spot_img
Wednesday, July 22, 2026
Homeबिहारहरसिद्धि थाना परिसर में चौकीदार-दफादार का हुआ परेड, अपराध व शराब कारोबार...

हरसिद्धि थाना परिसर में चौकीदार-दफादार का हुआ परेड, अपराध व शराब कारोबार पर सख्ती के निर्देश

-

Motihari | आशा कुमारी|
मोतिहारी। हरसिद्धि थाना परिसर में रविवार को चौकीदार एवं दफादारों की साप्ताहिक परेड आयोजित की गई। इस दौरान थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने सभी चौकीदारों को उनके दायित्वों के प्रति सजग रहने और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। परेड को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष ने स्पष्ट कहा कि अपने-अपने क्षेत्र में होने वाली हर छोटी-बड़ी आपराधिक गतिविधि की सूचना समय पर थाना को देना चौकीदारों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सूचना में देरी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विशेष रूप से अवैध शराब के कारोबार पर कड़ी नजर रखने का निर्देश देते हुए उन्होंने चौकीदारों को अपने इलाके में सक्रिय शराब कारोबारियों को चिन्हित कर तत्काल थाना को सूचित करने को कहा। थानाध्यक्ष ने सख्त लहजे में कहा कि जिस चौकीदार के क्षेत्र में शराब का कारोबार संचालित होता पाया जाएगा, उसके विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी चौकीदारों से अपराध नियंत्रण में सक्रिय भूमिका निभाने और पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करने की अपील की। उन्होंने यह भी कहा कि चौकीदार गांव-समाज की पहली कड़ी होते हैं, इसलिए उनकी सतर्कता से ही कई घटनाओं को होने से पहले रोका जा सकता है। ऐसे में सभी को ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए। परेड के दौरान दफादार राजेश्वर गिरि समेत कई चौकीदार उपस्थित रहे, जिनमें तफसीर आलम खान, राजेश ठाकुर, देवलाल पासवान, मनु यादव, रामबाबू यादव, राजेश दास सहित अन्य शामिल थे।

Related articles

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts