spot_img
Wednesday, July 22, 2026
Homeबिहारमोतिहारीदुधियावा-सरेया सड़क किनारे उत्पाद विभाग की कार्रवाई, 8.640 लीटर विदेशी शराब के...

दुधियावा-सरेया सड़क किनारे उत्पाद विभाग की कार्रवाई, 8.640 लीटर विदेशी शराब के साथ दो गिरफ्तार

-

देश वाणी – विवेक शर्मा 

मोतिहारी। उत्पाद थाना की टीम ने दुधियावा-सरेया सड़क किनारे विशेष अभियान चलाकर दो युवकों को अवैध विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के दौरान 8.640 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई, जबकि शराब के परिवहन में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया गया। गिरफ्तार दोनों आरोपितों के विरुद्ध बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान बुलेट कुमार (24 वर्ष), पिता- विद्यार्थी यादव तथा अरुण कुमार यादव (23 वर्ष), पिता- गोपाल यादव, दोनों निवासी सरेया अहीर टोली, थाना पहाड़पुर, जिला पूर्वी चंपारण के रूप में हुई है।

 उत्पाद विभाग को क्षेत्र में अवैध शराब के परिवहन की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर टीम ने दुधियावा-सरेया सड़क मार्ग पर वाहन जांच एवं छापेमारी अभियान चलाया। जांच के दौरान दोनों युवकों को संदिग्ध अवस्था में रोका गया। तलाशी लेने पर उनके पास से कुल 8.640 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। इसके बाद दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

छापेमारी के दौरान टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया तथा उनके कब्जे से अवैध विदेशी शराब और एक मोटरसाइकिल बरामद की। बरामद शराब और जब्त वाहन को विभागीय अभिरक्षा में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

उत्पाद विभाग की टीम द्वारा की गई इस कार्रवाई में अवैध शराब के परिवहन पर प्रभावी रोक लगाने में सफलता मिली है। गिरफ्तार दोनों आरोपितों से पूछताछ की जा रही है ताकि शराब के स्रोत और इससे जुड़े अन्य लोगों की जानकारी प्राप्त की जा सके। मामले में अग्रेतर जांच एवं कार्रवाई जारी है।

छापेमारी दल में उत्पाद थाना के अधिकारी,सब इंस्पेक्टर शैलेन्द्र कुमार,दरोगा अजीत कुमार सिंह, उत्पल कुमार,उत्पाद सिपाही आकाश राज, रोहित रंजन तथा सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Related articles

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts