spot_img
Thursday, July 23, 2026
Homeबिहारमोतिहारीचटिया दियर झाड़ी में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 43.200 लीटर विदेशी...

चटिया दियर झाड़ी में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 43.200 लीटर विदेशी शराब बरामद

-

देश वाणी – विवेक शर्मा

अरेराज मद्य निषेध विभाग की टीम ने चटिया दियर झाड़ी क्षेत्र में विशेष छापेमारी अभियान चलाकर 43.200 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की है। यह कार्रवाई एएसआई राधा कुमारी के नेतृत्व में की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मद्य निषेध विभाग को क्षेत्र में अवैध शराब के भंडारण एवं परिवहन की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर टीम ने चटिया दियर झाड़ी में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान झाड़ियों में छिपाकर रखी गई 43.200 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। हालांकि छापेमारी की भनक लगते ही शराब कारोबारी मौके से फरार हो गए।

मद्य निषेध विभाग की टीम ने बरामद शराब को जब्त कर लिया है तथा मामले में अज्ञात तस्करों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विभाग द्वारा फरार कारोबारियों की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए छानबीन की जा रही है।

छापेमारी दल में एएसआई राधा कुमारी, उत्पाद सिपाही एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। अधिकारियों ने बताया कि शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए क्षेत्र में लगातार अभियान चलाया जा रहा है तथा अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related articles

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts