HomeUncategorizedबेतिया : भंगहा बॉर्डर से 2.20 लाख रुपये का गांजा ज़ब्त, एक...

बेतिया : भंगहा बॉर्डर से 2.20 लाख रुपये का गांजा ज़ब्त, एक तस्कर गिरफ्तार

Bettiah| अमित गिरि|

मैनाटांड़। भंगहा थाना पुलिस ने रविवार को प्रतापपुर भंगहा गांव के समीप से गांजा के साथ एक अभियुक्त को धर दबोचा है। भंगहा थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि पुलिस को प्राप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में मादक पदार्थ की बड़ी खेप आने वाली है।

प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की। इसी दौरान प्रतापपुर भंगहा गांव के रास्ते एक संदिग्ध व्यक्ति अपने सिर पर गठरी लेकर आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस बल ने तत्परता दिखाते हुए उसे चारों तरफ से घेरकर दबोचा। थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गए व्यक्ति की सघन तलाशी लेने पर उसके पास से साढ़े पांच किलो गांजा बरामद किया गया। पकड़े गए अभियुक्त की पहचान भंगहा थाना क्षेत्र के कोटवा गांव निवासी मोतीलाल माझी के रूप में की गयी है। वहीं ज़ब्त किए गए गांजे की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 2.20 लाख रुपये आंकी गयी है। पुलिस ने गांजा को ज़ब्त कर अभियुक्त के खिलाफ मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Mainatand |  Bhangaha police seizes marijuana worth over two lakh rupees near border, one accused arrested

Slug URL

Bettiah marijuana-worth-two-lakhs-seized-near-bhangaha-border-one-arrested

Tag Line

Bettiah updates, Mainatand News, Bhangaha Police Action, Marijuana Seized Bihar, SHO Roshan Kumar, West Champaran Crime,

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular