spot_img
Wednesday, July 22, 2026
Homeबिहारमोतिहारीअध्ययन भ्रमण पर रवाना हुए जिले के चयनित मुखिया

अध्ययन भ्रमण पर रवाना हुए जिले के चयनित मुखिया

-

फोटो : अध्ययन भ्रमण पर रवाना होते जिले के चयनित मुखिया की टीम 

माला सिन्हा

पीपराकोठी : राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान (आरजीएसए) के तहत जिले के चयनित मुखियाओं की टीम रविवार को झारखंड के लिए रवाना हुआ. इन सभी का चयन राज्य के बाहर अध्ययन भ्रमण कार्यक्रम के लिए किया गया है. जिला पंचायत राज द्वारा इन सभी को 10 जून तक झारखंड की मॉडल पंचायतों का दौरा करायेगी. इस भ्रमण के दौरान ग्रामीण विकास, पंचायत प्रशासन, स्वच्छता, जल संरक्षण, जनभागीदारी और विभिन्न विकास योजनाओं के सफल क्रियान्वयन का अध्ययन करेंगे. अध्ययन का मुख्य उद्देश्य पंचायत प्रतिनिधियों को अन्य राज्यों की सफल पंचायतों के मॉडल से परिचित कराना है, ताकि वे वहां के अनुभवों और नवाचारों को अपनी पंचायत में लागू कर सकें. यह कार्यक्रम पंचायत प्रतिनिधियों को ग्रामीण विकास की नई कार्यप्रणालियों और योजनाओं के प्रभावी संचालन की जानकारी प्रदान करेगा. इससे वीरछपरा पंचायत में विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है.अपने चयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुखिया हेमंत कुमार ने कहा कि यह अवसर पंचायत के विकास के लिए नई सीख हासिल करने का माध्यम बनेगा. उन्होंने बताया कि झारखंड की मॉडल पंचायतों में चल रहे सफल कार्यों का अध्ययन कर उनकी उपयोगी योजनाओं और नवाचारों को वीरछपरा पंचायत में लागू करने का प्रयास किया जाएगा. इस अध्ययन भ्रमण से प्राप्त अनुभवों का लाभ पंचायत के विकास कार्यों में मिलेगा.

Related articles

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts