HomeUncategorizedतुरकौलिया के बेलवा राय में सहयोग शिविर आयोजित, ग्रामीणों की समस्याओं का...

तुरकौलिया के बेलवा राय में सहयोग शिविर आयोजित, ग्रामीणों की समस्याओं का हुआ समाधान।

मोतिहारी। आशा कुमारी 
तुरकौलिया प्रखंड क्षेत्र के बेलवा राय पंचायत भवन में मंगलवार को एक दिवसीय सहयोग शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी-अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। शिविर का उद्देश्य आम लोगों की शिकायतों का त्वरित निपटारा करना और सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना था। शिविर के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और मौके पर ही कई मामलों का समाधान किया गया। भूमि विवाद, राशन कार्ड, पेंशन, आवास योजना, कृषि से जुड़ी समस्याएं सहित विभिन्न मुद्दों पर लोगों ने अपनी बात रखी। अधिकारियों ने संबंधित मामलों को प्राथमिकता देते हुए त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिया। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष राज, अंचलाधिकारी संतोष कुमार, सीडीपीओ रेखा कुमारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी हिमांशु कुमार, समाजसेवी भिखारी सिंह, महिला सुपरवाइजर राजश्री, आंगनबाड़ी सेविका प्रभा देवी, किसान सलाहकार सुनील कुमार, आवास सहायक श्यामसुंदर कुमार, कार्यपालक सहायक गुड़िया कुमारी तथा राजस्व कर्मचारी राजन कुमार सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के सहयोग शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देना और उनकी समस्याओं का स्थानीय स्तर पर ही समाधान सुनिश्चित करना है। शिविर में पहुंचे लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे उन्हें अपनी समस्याओं के समाधान के लिए भटकना नहीं पड़ता। प्रशासन की इस पहल से ग्रामीणों में विश्वास बढ़ा है और भविष्य में भी इस तरह के शिविर आयोजित किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular