HomeUncategorizedवर्षा पूर्व नगर निगम बेतिया क्षेत्र में नाला सफाई का निरीक्षण

वर्षा पूर्व नगर निगम बेतिया क्षेत्र में नाला सफाई का निरीक्षण

देशवाणी

बेतिया : पश्चिम चम्पारण जिला मुख्यालय बेतिया स्थित नगर निगम बेतिया के विभिन्न वार्ड में छोटा एवं बड़ा नाला की सफाई कराई जा रही है। वर्षा पूर्व जिला स्थित नगर निगम के नाली की सफाई किया जा रहा है। उपर्युक्त सफाई से जल जमाव की समस्या नहीं रह जाएगी। मानसून आगमन के पूर्व कराई जा रही नाली सफाई से वर्षा का जल तेज़ गति से शहर से बाहर निकल जाएगा। इसी क्रम में दिनांक 02 जून 2026 को नगर निगम के पदाधिकारियों ने विभिन्न वार्ड में नाला सफाई कार्य का औचक निरीक्षण किया। पदाधिकारियों ने सफाईकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। उन्होने नाला सफाई कार्य को ससमय पूर्ण करने को वार्ड जमादार को निर्देशित किया। वार्ड निरीक्षण में वार्ड में कार्यरत सफाई कर्मियों की उपस्थिति का सत्यापन किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular