spot_img
Friday, July 17, 2026
Homeबिहारमोतिहारीतुरकौलिया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई : कुर्की के डर से जहरीले...

तुरकौलिया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई : कुर्की के डर से जहरीले शराब कांड के अभियुक्त ने किया सरेंडर

-

Motihari | आशा कुमारी|
तुरकौलिया थाना क्षेत्र में ज़हरीला शराब कांड के फरार अभियुक्तों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। रविवार को पुलिस टीम शंकरसरैया परसौना गांव में फरार अभियुक्त के घर कुर्की की कार्रवाई करने पहुंची। पुलिस की इस तैयारी को देखते ही अभियुक्त ने सरेंडर कर दिया।
जानकारी के अनुसार, बीरेंद्र राय के पुत्र राजकुमार राय ने कुर्की की कार्रवाई के भय से पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। राजकुमार राय पर जहरीले शराब कांड के अलावा कुल आठ अन्य मामले भी दर्ज हैं।
इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष सम्पत कुमार के नेतृत्व में अपर थानाध्यक्ष रविरंजन कुमार, दारोगा मनीष राज, दारोगा संतोषी कुमारी, चौकीदार नौशाद आलम समेत भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद थे।
गौरतलब है कि जहरीले शराब कांड में शनिवार को भी पुलिस ने एक महिला समेत चार शराब माफियाओं को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इनमें बीरेंद्र राय का पुत्र रंजीत राय, चीलराव निवासी हीरामन राय का पुत्र संजीव राय और नागा राय का पुत्र अरविंद कुमार शामिल हैं।
बताया जाता है कि पिछले अप्रैल माह में जहरीली शराब पीने से रघुनाथपुर व तुरकौलिया के विभिन्न गावों के 10 लोगों की मौत हो गयी थी, जबकि करीब डेढ़ दर्जन लोगों की आंखों की रोशनी चली गई थी।
इस घटना के बाद से पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है, जिससे शराब माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। थानाध्यक्ष सम्पत कुमार ने बताया कि सरेंडर करने वाले आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Related articles

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts