spot_img
Wednesday, July 15, 2026
Homeबिहारमोतिहारीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर एक सशक्त और मजबूत पहचान बनाया -कृष्णनंदन

-

Motihari | आशा कुमारी|
मोतिहारी। हरसिद्धि विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत हरपुरराय पंचायत के रानीछपरा गांव स्थित भाजपा नेता दिलीप गुप्ता के आवास पर भारतीय जनता पार्टी की एक महत्वपूर्ण सांगठनिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पंचायत अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने की, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शामिल हुए।
बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री सह स्थानीय विधायक कृष्णनंदन पासवान ने कहा कि भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम और समर्पण के कारण बनी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीढ़ बताते हुए कहा कि संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके कुशल नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर एक सशक्त और मजबूत पहचान बनाई है। विधायक श्री पासवान ने कहा कि हरसिद्धि की जनता ने उन्हें जो स्नेह और आशीर्वाद दिया है, उसके वे सदैव ऋणी रहेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं और आगे भी विकास कार्यों में कोई कमी नहीं रहने देंगे।
बैठक में संगठन को और मजबूत करने, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने तथा आगामी चुनावों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं से अपील की गई कि वे केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को
आम जनता तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता दीपक शर्मा, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह कुशवाहा, महामंत्री राहुल तिवारी, नवल कुशवाहा, अनिल सिंह, सुरेश प्रसाद, मिथिलेश दास, नन्दलाल राम सहित सभी बूथ अध्यक्ष और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का समापन संगठन की मजबूती के संकल्प के साथ हुआ।

Related articles

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts