HomeBIHARबेतियानरकटियागंज में सर्वर खराब होने से तीसरे दिन भी ठप रहा आरटीपीएस,प्रमाण...

नरकटियागंज में सर्वर खराब होने से तीसरे दिन भी ठप रहा आरटीपीएस,प्रमाण पत्रों के आवेदन व निष्पादन में परेशानी

Bettiah. रवि कुमार मिश्रा।

बेतिया/नरकटियागंज। प्रखंड सह अंचल कार्यालय स्थित आरटीपीएस काउंटर और ऑनलाइन सेवाओं का सर्वर पिछले तीन दिनों से पूरी तरह ठप पड़ा है। तकनीकी गड़बड़ी के रहने के कारण जाति, आवासीय, आय, और अन्य महत्वपूर्ण प्रमाणपत्रों के लिए आवेदन करने से लेकर उनके निष्पादन तक का कार्य पूरी तरह बाधित हो गया है। इससे दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों से आ रहे आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सर्वर में तकनीकी खराबी के कारण शनिवार से आरटीपीएस काउंटर पर सन्नाटा पसरा है। वही नए आवेदन ऑनलाइन सबमिट नहीं हो पा रहे हैं, ना ही ओटीपी का सात्यपन हो रहा है। वहीं पहले से दिए गए आवेदनों का निष्पादन और प्रिंट, सर्वर डाउन होने के कारण नहीं निकल पा रहा है। सर्वर में तकनीकी खराबी के कारण इन दिनों नामांकन, स्कॉलरशिप और विभिन्न सरकारी योजनाओं के फॉर्म भरने के लिए प्रमाणपत्रों की भारी मांग है। सर्वर खराब रहने से छात्र-छात्राएं समय सीमा बीत जाने की चिंता में परेशान हैं। प्रखंड और अंचल कार्यालय का चक्कर काट रहे लोगों का कहना है कि वे आने के बाद पूछते है तो काउंटर पर बैठे कर्मी सर्वर फेल होने की बात कहकर वापस लौटा देते हैं। लोगों का कहना है कि आरटीपीएस काउंटर पर सर्वर की यह समस्या अक्सर बनी रहती है, जिससे आम जनता का कीमती समय और पैसा दोनों बर्बाद होता है। उधर सीओ शमन प्रकाश ने बताया कि तकनीकी समस्या की सूचना विभाग को दे दी गयी है।उन्होंने कहा कि प्रशासनिक स्तर पर इस तकनीकी खराबी को दूर करने के लिए विभाग द्वारा आईटी सेल के इंजीनियरों को लगाया गया है, ताकि जल्द से जल्द सर्वर को सुचारू कर जनता को राहत पहुंचाई जा सके। उन्होंने बताया कि सोमवार की दोपहर के बाद से सर्वर काम करना शुरू कर दिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular