HomeUncategorizedरात 8 बजे के बाद थम जाती है रेल सेवा, नरकटियागंज–मुजफ्फरपुर परीक्षा...

रात 8 बजे के बाद थम जाती है रेल सेवा, नरकटियागंज–मुजफ्फरपुर परीक्षा स्पेशल को नियमित करने की उठी जोरदार मांग

चनपटिया/नरकटियागंज। उत्तर बिहार के रेल यात्रियों की परेशानी अब आवाज बनने लगी है। नरकटियागंज से मुजफ्फरपुर के बीच चल रही परीक्षा स्पेशल ट्रेन को नियमित करने की मांग लगातार तेज हो रही है। यात्रियों का कहना है कि रात 8 बजे के बाद इस रूट पर मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, पटना समेत अन्य महत्वपूर्ण शहरों के लिए कोई सुविधाजनक ट्रेन उपलब्ध नहीं रहती, जिससे छात्रों, नौकरीपेशा लोगों और मरीजों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

स्थानीय यात्रियों के अनुसार, परीक्षा स्पेशल ट्रेन के संचालन से लोगों को काफी सहूलियत मिली थी। यही वजह है कि अब इसे स्थायी रूप से चलाने की मांग उठ रही है। यात्रियों का कहना है कि यदि इस ट्रेन का नियमित परिचालन शुरू हो जाए तो पश्चिम चंपारण समेत आसपास के जिलों के हजारों लोगों को राहत मिलेगी और रात में यात्रा करना आसान हो जाएगा।

रेलवे प्रशासन से मांग करने वालों में संजय कुमार जायसवाल, राकेश चौबे, अमित कुमार, आनंद कुमार शुक्ला, संतोष कुमार, गौतम सामरी, पवन कुमार एवं राहुल जायसवाल सहित कई स्थानीय लोग शामिल हैं। लोगों ने रेलवे से जनहित को देखते हुए जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular