HomeUncategorizedचकिया : पुलिस चेकपोस्ट के निर्माण से और सुदृढ़ होगी सुरक्षा व्यवस्था...

चकिया : पुलिस चेकपोस्ट के निर्माण से और सुदृढ़ होगी सुरक्षा व्यवस्था – एसपी

देश वाणी। रिमझिम मिश्रा।

चकिया । जिला पुलिस ने अपराध पर लगाम लगाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है।इसी सिलसिले में एसपी स्वर्ण प्रभात ने गुरुवार को अनुमंडल के पूरन छपरा पहुंचकर बनने वाले नए पुलिस चेकपोस्ट का भौतिक निरीक्षण किया।उन्होंने वहां की भौगोलिक स्थिति, प्रशासनिक आवश्यकताओं और सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं को देखा।एसपी पूरन छपरा स्थित ई-किसान भवन पहुंचे।उनके साथ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संतोष कुमार, थानाध्यक्ष धर्मप्रकाश कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर अरविंद कुमार आदि भी मौजूद थे।पुलिस प्रशासन की इस कवायद को सुरक्षा की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

मुजफ्फरपुर जिले की सीमा से लगा पूरन छपरा आपराधिक गतिविधियों के मामले में हमेशा संवेदनशील रहा है।दिनदहाड़े बैंक लूट, सरे बाजार हथियार के बल पर सीएसपी संचालक से लूट और सरेआम व्यापारी पर हुई फायरिंग जैसी घटनाओं को लेकर प्रशासन काफी गंभीर था।अनुमंडल मुख्यालय के उत्तर-पूर्वी इलाके में होने वाली लगभग सभी आपराधिक घटनाओं में अपराधियों के भागने का मुख्य मार्ग होने के कारण यहां पुलिस चेकपोस्ट की काफी आवश्यकता महसूस की जा रही थी।अपराधी घटना को अंजाम देकर इस मार्ग से आसानी से मुजफ्फरपुर की सीमा में प्रवेश कर जाते थे।नए पुलिस चेकपोस्ट के निर्माण के बाद ऐसी घटनाओं पर प्रभावी ढंग से लगाम लगेगी।

Motihari | Construction of new checkpost will strengthen security system, says SP Swarn Prabhat during inspection at Puran Chapara in Chakia

Slug URL

Motihari sp-swarn-prabhat-inspected-new-police-checkpost-site-at-puran-chhapra-chakia

Tag Line

Chakia News, East Champaran Police, SP Swarn Prabhat inspection, crime control measures, Muzaffarpur border security

spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular