HomeNationalडुमरियाघाट सड़क दुर्घटना : टाटा मैजिक ड्राइवर बंधक, छुड़ाने गयी पुलिस पर हमला,...

डुमरियाघाट सड़क दुर्घटना : टाटा मैजिक ड्राइवर बंधक, छुड़ाने गयी पुलिस पर हमला, लाठी चार्ज व फ़ायरिंग 

मोतिहारी। डुमरिया घाट से देश वाणी प्रतिनिधि।

पूर्वी चम्पारण जिले के डुमरिया घाट थाना इलाके के रामपुरवा गांव में पुलिस और ग्रमीणों  के बीच हिसंक झड़प हो गई। पुलिस को यहां हवाई फायर भी करनी पड़ी है। काफ़ी मशक़्क़त के बाद पुलिस ड्राइवर के ग्रामीणों के क़ब्ज़े से मुक्त करायी।

मोतिहारी के डुमरियाघाट में पुलिस पर हमला।

आज सुबह एक सड़क दुर्घटना के बाद आक्रोशित लोगों धक्का मारने के आरोपित टाटा मैजिक के ड्राइवर को लोगों ने बंधक बना लिया था। सूचना पर पुलिस उक्त ड्राइवर को मुक्त कराने पहुंची थी।आक्रोशित ग्रामीणों ने 112  गाड़ी व पुलिस पर हमला बोल दिया।

मोतिहारी के एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि डुमरिया घाट थानाक्षेत्र के रामपुरवा गांव के पास एक मैजिक की ठोकर से तीन व्यक्ति जख्मी हो गए। सूचना पर 112 की गाड़ी व पुलिस बल घटनास्थल पर पहुँचे।

ग्रामीणों द्वारा चालक व मैजिक को अपने कब्जे में लेकर बंधक बना लिया गया था।

112 की गाड़ी परग्रामीणों व असमाजिक तत्वों द्वारा हमला व पुलिस को घेरने का प्रयास किया गया। पुलिस को भीड़ को तितरबितर करने के लिए हवाई फायरिंग और लाठीचार्ज करनी पड़ी।

हमला के दूसरे दिन रविवार को हमले के 12 आरेपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

दरअसल आज सुबह टाटा मैजिक गाड़ी ने रामपुरवातीन लोगों ठोकर मार दी। टक्कर से तीन लोग रामपुरवा निवासी जयनारायण बैठा व सूरज तथा रंजीत बैठा( चिरैया निवासी) घायल हो गए थे। 

जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने गाड़ी के ड्राइवर को बंधक बना लिया था। सूचना पर  पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। ड्राइवर को छुड़ाने का प्रयास करने लगी। इसी दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने पुलिस टीम पर हमला कर किया। पुलिस की गाड़ी में तोड़फोड़ शुरू कर दी। पुलिसवालों को खदेड़ दिया। इस दौरान दारोगा भीड़ में घिर में गए। अकेले पड़े दारोगा ने फायरिंग करके भीड़ को तितर-बितर किया।

अपनी सुरक्षा में दारोगा ने भीड़ पर पिस्टल तान दी। तब कहीं कहा भीड़ पर काबू पाया जा सका। जिसका वीडियो भी वायल हो रहा है। 

दारोगा धर्मेंद्र कुमार डुमरिया घाट थाने में तैनात हैं। गांव में भी पुलिस बल की तैनाती की गई है। साथ ही पुलिस टीम पर हमला करने वालों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Motihari/Dumariya ghat/ Rampurwa Road Accident: Tata Magic Driver Held Hostage, Police Attacked During Rescue, “video” of “Lathi Charge and Firing” “viral”

“Motihari, Raxaul today’s Breaking news”, “East Camparan Aaj ki taaja khabar”, “Bihar news update”, नेपाल बोर्डर current samachar”,

“मोतिहारी की बड़ी ताजा खबर”, “today’s update Authentic news Deshvani”,

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular