HomeNationalदुष्कर्म के बाद हत्या के आरोपित को भगाने की कथित दोषी नेपाल...

दुष्कर्म के बाद हत्या के आरोपित को भगाने की कथित दोषी नेपाल की महिला गिरफ्तार 

रक्सौल से अनिल कुमार। 

सेनवरिया में दुष्कर्म के बाद नाबालिग युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने नेपाल निवासी एक महिला को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार महिला हीरा देवी हैं।

गिरफ्तार महिला पर दुष्कर्म के आरोपित को संरक्षण देकर भगाने का दोषी बताया गया है। इस मामले में पूर्वी चंपारण के पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के दिशा-निर्देश पर कार्रवाई करते हुए डीएसपी धीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में एक टीम ने नेपाल के बारा जिला स्थित सेमरा के गमरगांवा निवासी हिरा देवी को गिरफ्तार किया। 

पुलिस अब इस मामले में फरार अन्य नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। गिरफ्तारी के लिए गठित टीम में डीएसपी धीरेंद्र कुमार के अलावा अपर थानाध्यक्ष कुमारी एकता सागर, एएलटीएफ प्रभारी प्रभात कुमार, ट्रेनी पुअनि नेहा कुमारी, पीटीसी विकास कुमार, महिला सिपाही सरिता कुमारी, गृह रक्षक जवान सुबोध कुमार सिंह सहित अन्य जवान शामिल थे।

Woman of Nepal Arrested for Providing Shelter to Rape Accused and Helping Him Escape photo- deshVani

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular