spot_img
Friday, May 15, 2026
Homeबिहारमोतिहारीरक्सौल जंक्शन यार्ड में गिट्टी लदी मालगाड़ी पटरी से उतरी, दो घंटे...

रक्सौल जंक्शन यार्ड में गिट्टी लदी मालगाड़ी पटरी से उतरी, दो घंटे में पटरी पर लायी जा सकी

-

यार्ड में परिचालन बाधित, सवारी ट्रेनों पर कोई असर नहीं

रक्सौल से अनिल कुमार।

रक्सौल रेलवे जंक्शन के रेलवे यार्ड में गिट्टी लदी एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई। नरकटियागंज से रक्सौल होते हुए आदापुर जा रही इस मालगाड़ी के बेपटरी होने से कुछ देर के लिए रक्सौल यार्ड में परिचालन बाधित रहा, लेकिन सवारी ट्रेनों पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ा।

घटना के संबंध में जानकारी मिली कि नरकटियागंज की ओर से गिट्टी लदी मालगाड़ी आदापुर में गिट्टी गिराने जा रही थी। इसी दौरान रक्सौल यार्ड की लाइन नंबर 5 पर प्रवेश करते समय, परेउआ मोहल्ले के पास दोपहर में यह बेपटरी हो गई। 

जैसे ही मालगाड़ी के बेपटरी होने की सूचना मिली, बचाव दल मौके पर पहुंचा और मालगाड़ी को वापस ट्रैक पर लाने का काम शुरू किया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद एक वैगन को फिर से पटरी पर लाया गया, जिससे परिचालन सामान्य हो सका।

बचाव कार्य में स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार सिंह, आरपीएफ इंस्पेक्टर आर.आर. कश्यप, पीडब्ल्यूआई, सीडब्ल्यूएस एसके गुप्ता, सीएलआई अशोक सिंह, एसएसई संकेत एसके प्रेमी समेत अन्य रेलकर्मी उपस्थित थे।

Freight train loaded with gravel derails in Raxaul Junction railway yard.
Operations disrupted in yard, no impact on passenger trains.photo-deshVani

Related articles

Video thumbnail
12 May 2026
00:41
Video thumbnail
बेतिया। लौकी की फसल पर गुम्मी स्टेम ब्लाइट का हमला, 80 प्रतिशत तक नुकसान की आशंका,11 May 2026
00:30
Video thumbnail
Bettiah | Madhopur, हाइब्रिड मक्का की फसल बिना दाना की निकली, परसा के किसानों की बढ़ी चिंता,10 May
00:24
Video thumbnail
Motihari | भीषण अगलगी में दो बच्चों समेत तीन की मौत, गृहस्वामी ने छत से कूदकर बचायी जान, 8 May 2026
00:32
Video thumbnail
बेतिया में अवैध वृद्धाश्रम पर छापा, बंधक बनाकर रखे गये 15 बुजुर्गों को कराया गया मुक्त, PBSHABD
03:07
Video thumbnail
5 May 2026
00:14
Video thumbnail
रक्सौल में सूखा नशा को कारोबार
01:38
Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह ने जब्त किये 12 हजार नशीले इंजेक्शन, दो तस्कर गिरफ्तार
02:45
Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह के नेतृत्व में 12 हजार नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
04:41
Video thumbnail
बेतिया। चौतरवा थानाध्यक्ष पर बेरहमी से मारपीट और वसूली का आरोप, एसपी ने दिये जांच के आदेश।
03:19

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts