spot_img
Thursday, May 28, 2026
Homeबिहारमोतिहारीदिनदहाड़े बाइक लूट: चार हथियारबंद बदमाशों ने युवक को गोली मारकर छीनी...

दिनदहाड़े बाइक लूट: चार हथियारबंद बदमाशों ने युवक को गोली मारकर छीनी बाइक

-

Motihari |Dhaka|

फुलवरिया पुल पर अपराधियों का तांडव-

भारतमाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार को उस समय अफरातफरी मच गई जब चार हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े एक बाइक सवार युवक को गोली मारकर उसकी बाइक लूट ली।

यह वारदात सिकरहना अनुमंडल क्षेत्र के फुलवरिया पुल के पास हुई, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।

गोली लगने से युवक गंभीर रूप से हुआ घायल-

घटना की सूचना मिलते ही ढाका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया।

घायल की पहचान चिरैया थाना क्षेत्र के बाराजयराम गांव निवासी उदय कुमार के रूप में की गयी है। पुलिस के अनुसार उदय कुमार अपने घर से बैरगनिया जा रहा था, तभी पहले से घात लगाए अपराधियों ने सड़क पर रोकने की कोशिश की।

अपराधियों ने पैर में मारी गोली, लूट ली बाइक-

जब उदय कुमार ने रुकने से इनकार किया, तो बदमाशों ने पीछे से गोली चला दी जो उसके बाएं पैर में जा लगी। इसके बाद अपराधियों ने युवक की बाइक छीनी और फरार हो गए। स्थानीय लोगों की सहायता से घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

मोतिहारी सदर अस्पताल रेफर, हालत नाजुक-

चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उदय कुमार की स्थिति गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। बताया जा रहा है कि गोली पैर के आर-पार हो गई है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

घटना की पुष्टि, जांच में जुटी पुलिस-

ढाका थानाध्यक्ष राजरूप राय ने घटना की पुष्टि की और बताया –

“यह वारदात बैरगनिया-ढाका सीमा पर हुई है, जो प्रशासनिक रूप से बैरगनिया थाना क्षेत्र में आती है। पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छानबीन में जुट गई है।”

Motihari | Dhaka| Daylight motorcycle robbery: Four armed criminals shot a young man and stole his motorcycle; the injured condition is critical

Motihari Dhaka Daylight motorcycle robbery: Four armed criminals shot a young man and stole his motorcycle; the injured condition is critical

Motihari Dhaka Four armed criminals shot a young man and stole his motorcycle

Related articles

Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम।
00:18
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों व गराज पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम
00:13
Video thumbnail
रक्सौल में लाखों रुपये नेपाली व भारतीय मुद्रा जब्त करने के बाद IPS हेमंत सिंह ने क्सा कहा?
02:34
Video thumbnail
Motihari | रक्सौल में भारी मात्रा में नेपाली व भारतीय मुद्रा बरामद, पुलिस और एसटीएफ की कार्रवाई।
00:42
Video thumbnail
17 May 2026
00:22
Video thumbnail
12 May 2026
00:41
Video thumbnail
बेतिया। लौकी की फसल पर गुम्मी स्टेम ब्लाइट का हमला, 80 प्रतिशत तक नुकसान की आशंका,11 May 2026
00:30
Video thumbnail
Bettiah | Madhopur, हाइब्रिड मक्का की फसल बिना दाना की निकली, परसा के किसानों की बढ़ी चिंता,10 May
00:24
Video thumbnail
Motihari | भीषण अगलगी में दो बच्चों समेत तीन की मौत, गृहस्वामी ने छत से कूदकर बचायी जान, 8 May 2026
00:32
Video thumbnail
बेतिया में अवैध वृद्धाश्रम पर छापा, बंधक बनाकर रखे गये 15 बुजुर्गों को कराया गया मुक्त, PBSHABD
03:07

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts