spot_img
Thursday, May 28, 2026
Homeबिहारमोतिहारीशराब के लिए मांगे पैसे, नहीं देने पर युवक की हत्या, छतौनी...

शराब के लिए मांगे पैसे, नहीं देने पर युवक की हत्या, छतौनी पुलिस ने चार को लिया हिरासत में

-

Motihari |निखिल विजय कुमार सिंह|

मां शीला देवी ने छतौनी थाना में दिया आवेदन, 11 लोगों पर हत्या का आरोप–

छतौनी थाना क्षेत्र के बड़ा बरियारपुर में मंगलवार की देर रात बदमाशों ने एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी। मृतक की पहचान राजेंद्र साह के 25 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार उर्फ गोलू के रूप में हुई है। घटना के बाद से पूरे इलाके में तनाव का माहौल है।

मां शीला देवी ने 11 लोगों को बताया जिम्मेदार-

मृतक की मां शीला देवी ने छतौनी थाना में आवेदन देकर पांच अज्ञात समेत 11 लोगों पर पुत्र की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

शराब के लिए मांगे पैसे, इनकार करने पर हमला-

बताया गया कि मृतक का छोटा भाई अंशू कुमार बड़ा बरियारपुर चौक पर अंडे की दुकान चलाता है। मंगलवार की रात जब वह दुकान बंद कर घर लौट रहा था, तभी मोहल्ले के नवल पासवान, धर्मेंद्र पासवान, चंचल पासवान समेत अन्य बदमाशों ने उसे रोक लिया और शराब पीने के लिए पैसे की मांग की।
अंशू ने पैसे देने से इनकार किया तो बदमाश उसके पीछे घर तक पहुंच गए। वहां जाकर उन्होंने पहले अंशू की पिटाई की और बीच-बचाव करने आए रोहित उर्फ गोलू पर भी हमला कर दिया। इस दौरान बदमाशों ने रोहित की पत्नी को भी नहीं बख्शा और उसे भी मारा-पीटा।

इलाज के दौरान तोड़ा दम-

मारपीट के दौरान रोहित को गंभीर चोट लगी, विशेषकर सीने पर गहरी चोट आई। परिजन उसे तुरंत इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

चार लोग हिरासत में, जांच जारी-

छतौनी थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि इस मामले में चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मृतक की मां के आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।

पांच वर्षीय बेटी हुई अनाथ-

रोहित की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे पांच साल की एक बेटी छोड़ गया है, जो अब पिता की ममता से वंचित हो गई है।

Motihari | Demanded money for alcohol, when refused, youth was murdered; Chhauni police have detained four.

Related articles

Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम।
00:18
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों व गराज पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम
00:13
Video thumbnail
रक्सौल में लाखों रुपये नेपाली व भारतीय मुद्रा जब्त करने के बाद IPS हेमंत सिंह ने क्सा कहा?
02:34
Video thumbnail
Motihari | रक्सौल में भारी मात्रा में नेपाली व भारतीय मुद्रा बरामद, पुलिस और एसटीएफ की कार्रवाई।
00:42
Video thumbnail
17 May 2026
00:22
Video thumbnail
12 May 2026
00:41
Video thumbnail
बेतिया। लौकी की फसल पर गुम्मी स्टेम ब्लाइट का हमला, 80 प्रतिशत तक नुकसान की आशंका,11 May 2026
00:30
Video thumbnail
Bettiah | Madhopur, हाइब्रिड मक्का की फसल बिना दाना की निकली, परसा के किसानों की बढ़ी चिंता,10 May
00:24
Video thumbnail
Motihari | भीषण अगलगी में दो बच्चों समेत तीन की मौत, गृहस्वामी ने छत से कूदकर बचायी जान, 8 May 2026
00:32
Video thumbnail
बेतिया में अवैध वृद्धाश्रम पर छापा, बंधक बनाकर रखे गये 15 बुजुर्गों को कराया गया मुक्त, PBSHABD
03:07

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts