spot_img
Sunday, July 12, 2026
Homeबिहारमोतिहारीदूसरे की बंदूक़ अपने घर में रखकर लोगों को डराता था, बिछावन...

दूसरे की बंदूक़ अपने घर में रखकर लोगों को डराता था, बिछावन के नीचे रखी Double-Barrel Gun जब्त

-

घोड़ासहन | मोतिहारी | राजू प्रकाश।

पूर्वी चंपारण के घोड़ासहन थाना क्षेत्र के सपहा गांव में गुरुवार की रात पुलिस ने छापेमारी कर एक लाइसेंसी दोनाली बंदूक ज़ब्त की है। यह बंदूक घर के बिछावन के नीचे छिपाकर रखी गयी थी।

थानाध्यक्ष ने बंदूक जब्त होने की पुष्टि की है। बताया है कि अभियुक्त ने दूसरे की लाइसेंसी बंदूक अपने पास छुपाकर रखी थी। उन्हें सूचना मिली थी कि अभियुक्त परमेन्द्र यादव गॉंव के लोगों को बंदूक दिखाकर घौंस जमाता है।

छापेमारी में पुलिस को मिली सफलता

थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि सपहा निवासी परमेन्द्र यादव, (पिता सचिच्तानंद यादव) अपने ही गांव के बंका यादव की लाइसेंसी दोनाली बंदूक अपने घर में छिपाकर रखी हुई है। वह इस बंदूक को दिखाकर ग्रामीणों पर धौंस और वर्चस्व कायम करता है।

रात में एसएसबी के साथ हुई कार्रवाई

सूचना की पुष्टि के बाद देर रात पुलिस ने एसएसबी के साथ मिलकर छापेमारी की। इस दौरान परमेन्द्र यादव के कमरे में बिछावन के नीचे छिपाकर रखी गयी दोनाली बंदूक बरामद हुई। हालांकि, छापेमारी के वक्त परमेन्द्र यादव घर से फरार हो गया।

मामले में प्राथमिकी दर्ज, आगे की कार्रवाई जारी

थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है और अभियुक्त की तलाश जारी है। साथ ही, ज़ब्त की गयी बंदूक को साक्ष्य के रूप में थाने में जमा किया गया है।

पुलिस ने बताया कि फरार अभियुक्त को शीघ्र गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी अभियान जारी रहेगा।

Motihari | Ghorasahan |He used to scare people by keeping someone else’s gun in his house, the double-barrel gun hidden under the bedding was seized, the accused is absconding

Motihari Ghorasahan He used to scare people by keeping someone else’s gun in his house, the double-barrel gun hidden under the bedding was seized, the accused is absconding

Motihari, Ghorasahan, double-barrel gun, hidden under bedding, seized, accused Parmendra, absconding, Village Sapaha,

Related articles

Video thumbnail
9 July 2026
00:19
Video thumbnail
6 July 2026
04:02
Video thumbnail
पटना सिटी : BPSC में सफल निभा कुमारी बनीं SDM , विधायक ने किया सम्मानित, 6 July 2026
01:45
Video thumbnail
हिंदू साम्राज्य दिनोत्सव पर रक्सौल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य पथ संचलन, 5 July 2026
00:22
Video thumbnail
बेतिया : मझौलिया में 1.24 क्विंटल गांजा के साथ बोलेरो ज़ब्त, दो तस्कर गिरफ्तार, 4 July 2026
00:39
Video thumbnail
22 June 2026
00:33
Video thumbnail
रक्सौल : सुरक्षा जॉंच को सोना-चांदी दुकानों का एसडीपीओ और थानाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, 19 June 2026
00:58
Video thumbnail
बेतिया में सगे भाई ने मां के साथ मिलकर की भाई की हत्या, शव जलाया, दोनों गिरफ्तार, 14 June 2026
00:12
Video thumbnail
मोतिहारी। NDA सरकार, 12 साल विश्वास के, मीडिया संवाद में सांसद रधामोहन सिंह, 13 June 2026
02:19
Video thumbnail
PM Modi लगातार 12 वर्षों तक जनता द्वारा चुने गये पहले प्रधानमंत्री, PBSHABD
00:45

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts