spot_img
Tuesday, February 10, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयनेपाल जेल से फरार बंगलादेशी तस्कर को रक्सौल बोर्डर पर SSB ने...

नेपाल जेल से फरार बंगलादेशी तस्कर को रक्सौल बोर्डर पर SSB ने दबोचा

-

रक्सौल। अनिल कुमार।

सीमा पर तैनात SSB 47th Battalion की बड़ी उपलब्धि-

भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 47वीं बटालियन ने 10 सितंबर को एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। एसएसबी ने काठमांडू केंद्रीय जेल से फरार एक बांग्लादेशी नागरिक को भारतीय सीमा में प्रवेश करने से पहले ही धर दबोचा।


कैसे हुई गिरफ्तारी-

सूत्रों के अनुसार, पकड़े गए व्यक्ति का नाम मोहम्मद अब्दुल ढाली ( Md. Abdul Dhali) है, जो नेपाल में रहकर सोने की तस्करी करता था। वह पिछले पांच सालों से काठमांडू की केंद्रीय जेल में सजा काट रहा था। 9 सितंबर को नेपाल में उग्र आंदोलन के बीच केंद्रीय जेल में कैदियों के फरार होने की घटना हुई, इसी हलचल का फायदा उठाकर अब्दुल जेल से भाग निकला।

वह भारत की ओर भाग रहा था, लेकिन सहदेवा बॉर्डर आउटपोस्ट के पास पिलर संख्या 378 के निकट मुस्तैद एसएसबी जवानों ने उसे पकड़ लिया।


पुलिस पूछताछ में खुलासा-

गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में अब्दुल ने स्वीकार किया कि वह नेपाल में लंबे समय से सोने की तस्करी के धंधे में लिप्त था। जेल से छूटने के बाद उसकी योजना रक्सौल के रास्ते कोलकाता पहुंचने और वहां से बांग्लादेश लौटने की थी। हालांकि, एसएसबी की चौकसी ने उसकी योजना नाकाम कर दी।


एसएसबी ने सौंपी स्थानीय पुलिस को-

आवश्यक पूछताछ पूरी करने के बाद एसएसबी ने अब्दुल को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए स्थानीय पुलिस को सौंप दिया है।


सीमा सुरक्षा का सख्त पहरा

यह गिरफ्तारी न केवल एसएसबी की सजगता को दर्शाती है बल्कि यह भी साबित करती है कि भारत-नेपाल सीमा पर तैनात जवान किसी भी आपराधिक गतिविधि या अवैध घुसपैठ को रोकने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। इस मामले ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय अपराधियों पर एसएसबी की कड़ी निगरानी और तत्परता को उजागर किया है।

फोटो: भारत-नेपाल सीमा पर काठमांडू जेल से फरार बांग्लादेशी तस्कर पकड़ा गया


Motihari | Raxaul | Bangladesh Smuggler Escaped from Kathmandu Jail Arrested at Indo-Nepal Border

Interception of a Bangladeshi by SSB, 47 Bn, along the Border.

On 10-09-2025 at about 1445 hrs a Bangladeshi national namely Md. Abul Hassan Dhali was intercepted by the patrolling party of 47 Bn, SSB while attempting to cross the border in the vicinity of BP No. 378/15.

During preliminary interrogation, the individual disclosed that he was involved in gold smuggling in Nepal and had been confined in Central Jail, Kathmandu for the past five years.

He further revealed that he managed to escape from jail on 09-09-2025 during a mob attack on the prison premises.

Related articles

Video thumbnail
Motihari | Taekowondo Grading Test, 27 January 2026
00:53
Video thumbnail
समस्तीपुर डीएम को उत्कृष्ट चुनाव प्रबंधन के लिए राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया गया, PBSHABD,
00:33
Video thumbnail
Raxsul | भारत- नेपाल सीमा पर गोल्ड स्मगलिंग का मोस्ट वांटेट मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 22/01/2026
00:15
Video thumbnail
Motihari के ढाका थाने में जनता दरबार, एसपी स्वर्ण प्रभात ने क्या कहा? 22 January 2026
02:05
Video thumbnail
बोधगया बौद्ध महोत्सव 2026 PBSHABD, 22 January
01:30
Video thumbnail
देखिये रक्सौल में कैसे होती है, शराब की तस्करी?21 January 2026
01:16
Video thumbnail
दरभंगा : हाइकोर्ट के आदेश पर चार दुकानों पर बुलडोजर कार्रवाई, PBSHABD, 20 January 2026
02:51
Video thumbnail
नालंदा | जदयू सांसद कौशलेंद्र कुमार ने आरसीपी सिंह की वापसी पर जताया विरोध, PBSHABD, 19 January 2026
00:57
Video thumbnail
मुजफ्फरपुर: महिला और तीन बच्चों की मौत, प्रेमी गिरफ्तार, पति से पूछताछ जारी, PBSHABD,19 January 2026
00:14
Video thumbnail
Varanasi | Mauni Amavasya American Citizens Join the Festive Celebrations, PBSHABD, 18 January 2026
00:22

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts