spot_img
Monday, May 18, 2026
Homeबिहारमोतिहारीमोतिहारी में व्यवसायी से मॉंगी ₹ पॉंच करोड़ की रंगदारी, 72 घंटों...

मोतिहारी में व्यवसायी से मॉंगी ₹ पॉंच करोड़ की रंगदारी, 72 घंटों में दो गिरफ़्तार, मास्टरमाइंड भतीजा फ़रार

-


पुलिस ने 72 घंटे के भीतर किया बड़ा खुलासा
भतीजा निकला मास्टरमाइंड, अब भी फरार-

मोतिहारी। शहर के मिस्कौट मोहल्ला के किराना होलसेल व्यवसायी राजकुमार गुप्ता से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने मात्र 72 घंटे के अंदर सफलता प्राप्त करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। इस सनसनीखेज मामले का मास्टरमाइंड व्यवसायी का भतीजा बताया जा रहा है, जो अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर है।


कैसे मांगी गयी रंगदारी-

व्यवसायी की दुकान पर अपराधियों ने पहले झोले में एक पर्चा डालकर पांच करोड़ रुपये की रंगदारी की मांग की। इसके बाद नेपाली नम्बर से फोन कर फिरौती की मांग दोहराई गई। अचानक हुई इस वारदात से पूरा परिवार दहशत में आ गया। मामले की गंभीरता देखते हुए व्यवसायी के पुत्र रवि गुप्ता ने नगर थाना में आवेदन दिया, जिसके बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी।


पुलिस की त्वरित कार्रवाई-

मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी स्वर्ण प्रभात ने तत्काल स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) का गठन किया। तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज की मदद से एसआईटी ने मास्टरमाइंड सहित अपराधियों की पहचान की। इसके बाद मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमला गांव से दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया।


गिरफ्तार अभियुक्त और बरामदगी-

सदर डीएसपी दिलीप कुमार ने प्रेसवार्ता कर बताया-

“गिरफ्तार अभियुक्तों में मधुबन निवासी गोलू कुमार और शहर के जानपुल मोहल्ला का आनंद कुमार शामिल हैं। पुलिस ने उनके पास से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन, सिमकार्ड और वारदात के दिन पहने गए कपड़े बरामद किए हैं।”


मास्टरमाइंड अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर-

डीएसपी ने बताया कि इस पूरे मामले का मास्टरमाइंड सौभर कुमार है, जो व्यवसायी का भतीजा है और जानपुल में उसकी कपड़े की दुकान है। फिलहाल वह पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। उसकी तलाश में लगातार छापेमारी जारी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


छापेमारी दल में शामिल अधिकारी-

इस कार्रवाई में सदर डीएसपी दिलीप कुमार, नगर इंस्पेक्टर राजीव रंजन, दारोगा चंदन कुमार, के वी हनुमंत और डीआईयू की टीम शामिल रही। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद मामले से जुड़े और भी राज सामने आ सकते हैं।


Motihari | Criminals Demand ₹5 Crore Extortion from Motihari Businessman, Two Arrested

Related articles

Video thumbnail
17 May 2026
00:22
Video thumbnail
12 May 2026
00:41
Video thumbnail
बेतिया। लौकी की फसल पर गुम्मी स्टेम ब्लाइट का हमला, 80 प्रतिशत तक नुकसान की आशंका,11 May 2026
00:30
Video thumbnail
Bettiah | Madhopur, हाइब्रिड मक्का की फसल बिना दाना की निकली, परसा के किसानों की बढ़ी चिंता,10 May
00:24
Video thumbnail
Motihari | भीषण अगलगी में दो बच्चों समेत तीन की मौत, गृहस्वामी ने छत से कूदकर बचायी जान, 8 May 2026
00:32
Video thumbnail
बेतिया में अवैध वृद्धाश्रम पर छापा, बंधक बनाकर रखे गये 15 बुजुर्गों को कराया गया मुक्त, PBSHABD
03:07
Video thumbnail
5 May 2026
00:14
Video thumbnail
रक्सौल में सूखा नशा को कारोबार
01:38
Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह ने जब्त किये 12 हजार नशीले इंजेक्शन, दो तस्कर गिरफ्तार
02:45
Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह के नेतृत्व में 12 हजार नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
04:41

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts