spot_img
Tuesday, May 12, 2026
HomeबिहारमोतिहारीMotihari crime : दो पड़ोसियों के बीच खूनी संघर्ष, माँ की मौत,...

Motihari crime : दो पड़ोसियों के बीच खूनी संघर्ष, माँ की मौत, गर्भवती बेटी गंभीर रूप से घायल

-


मोतिहारी। शहर से सटे रघुनाथपुर भलुआ वार्ड नंबर 27 में बुधवार की सुबह दो पड़ोसियों के बी हुई खूनी संघर्ष में महिला की मौत चाकू लगने से हो गयी। जबकी उनकी गर्भवती बेटी गंभीर रूप से घायल हो गयी है।

रघुनाथपुर भलुआ वार्ड नंबर 27 में आज सुबह छोटे से विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। दो पड़ोसी परिवारों के बीच पहले कहासुनी हुयी, जो बाद में मारपीट और चाकूबाजी में बदल गयी।

पड़ोसियों के बीच झगड़े ने लिया हिंसक रूप

शहर से सटे रघुनाथपुर भलुआ वार्ड नंबर 27 में बुधवार की सुबह छोटे से विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। दो पड़ोसी परिवारों के बीच पहले कहासुनी हुयी, जो बाद में मारपीट और चाकूबाजी में बदल गयी।

इस दौरान मुकेश महतो की पत्नी श्रीमती देवी और उनकी गर्भवती बेटी गुंजा कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गईयीं। दोनों को इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान श्रीमती देवी की मौत हो गई। वहीं, उनकी बेटी का इलाज फिलहाल जारी है।

पिछली शाम से ही बढ़ रहा था विवाद

घटना के संबंध में बताया गया कि मंगलवार की शाम को मुकेश महतो और टुन्ना महतो के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर विवाद को शांत कराया था। लेकिन सुबह होते ही टुन्ना महतो अपने परिवार के साथ मुकेश महतो के घर पहुँच गया। दरवाजे पर बैठी श्रीमती देवी और उनकी बेटी को निशाना बनाकर उन पर हमला किया गया, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं।

घटना स्थल पर अफरा-तफरी, ग्रामीणों ने पहुँचाया अस्पताल

महिला और बेटी पर चाकू से हमला किए जाने की सूचना मिलते ही आस-पड़ोस के लोग मौके पर जुट गए और दोनों को तुरंत अस्पताल पहुँचाया। लेकिन इलाज के दौरान माँ की मौत हो गई। वहीं, गुंजा कुमारी की हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई, तीन गिरफ़्तार

रघुनाथपुर थानाध्यक्ष अलका सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए एक महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य आरोपी टुन्ना महतो, पुरन महतो और एक महिला शामिल हैं।

शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा गया

पुलिस ने मृतका का शव पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। साथ ही परिजनों के आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।


Motihari | Deadly Clash Between Two Neighbors in Raghunathpur, Mother Dead, Pregnant Daughter Seriously Injured.

Related articles

Video thumbnail
12 May 2026
00:41
Video thumbnail
बेतिया। लौकी की फसल पर गुम्मी स्टेम ब्लाइट का हमला, 80 प्रतिशत तक नुकसान की आशंका,11 May 2026
00:30
Video thumbnail
Bettiah | Madhopur, हाइब्रिड मक्का की फसल बिना दाना की निकली, परसा के किसानों की बढ़ी चिंता,10 May
00:24
Video thumbnail
Motihari | भीषण अगलगी में दो बच्चों समेत तीन की मौत, गृहस्वामी ने छत से कूदकर बचायी जान, 8 May 2026
00:32
Video thumbnail
बेतिया में अवैध वृद्धाश्रम पर छापा, बंधक बनाकर रखे गये 15 बुजुर्गों को कराया गया मुक्त, PBSHABD
03:07
Video thumbnail
5 May 2026
00:14
Video thumbnail
रक्सौल में सूखा नशा को कारोबार
01:38
Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह ने जब्त किये 12 हजार नशीले इंजेक्शन, दो तस्कर गिरफ्तार
02:45
Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह के नेतृत्व में 12 हजार नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
04:41
Video thumbnail
बेतिया। चौतरवा थानाध्यक्ष पर बेरहमी से मारपीट और वसूली का आरोप, एसपी ने दिये जांच के आदेश।
03:19

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts