spot_img
Wednesday, July 1, 2026
Homeराष्ट्रीयGST दरों में बदलाव से कितनी राहत, जानने के लिए लॉगइन करें...

GST दरों में बदलाव से कितनी राहत, जानने के लिए लॉगइन करें केंद्र का नया पोर्टल savingwithgst.in

-

SHABD,New Delhi, September 10, 

Synopsis : केंद्र सरकार ने हाल ही में जीएसटी दरों में बदलाव कर देश की जनता को बड़ी राहत दी है। अब आम उपभोक्ता विभिन्न उत्पादों पर इस बदलाव के कारण होने वाली बचत को ऑनलाइन भी जान सकते हैं। इस उद्देश्य से सरकार ने एक नया डिजिटल प्लेटफॉर्म savingwithgst.in लॉन्च किया है।

सितंबर 10, नई दिल्ली: 

GST दरों में बदलाव से फायदें। Video- PB SHABD

केंद्र सरकार ने हाल ही में जीएसटी दरों में बदलाव कर देश की जनता को बड़ी राहत दी है। अब आम उपभोक्ता विभिन्न उत्पादों पर इस बदलाव के कारण होने वाली बचत को ऑनलाइन भी जान सकते हैं। इस उद्देश्य से सरकार ने एक नया डिजिटल प्लेटफॉर्म savingwithgst.in लॉन्च किया है।

हिमाचल प्रदेश से मिली रिपोर्ट के अनुसार, इस पोर्टल के माध्यम से उपभोक्ता यह आसानी से समझ सकेंगे कि 22 सितंबर से लागू हुए नए जीएसटी सुधारों के बाद वे किन वस्तुओं पर कितना खर्च बचा सकते हैं। यह वेबसाइट खास तौर पर उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए सरल और इंटरैक्टिव बनायी गयी है।

यहां खाद्य सामग्री, स्नैक्स, घरेलू उपयोग की वस्तुएं, इलेक्ट्रॉनिक्स, किचन आइटम्स और लाइफस्टाइल प्रोडक्ट्स जैसी कई श्रेणियां उपलब्ध हैं। उपयोगकर्ता अपनी पसंद की वस्तु चुनकर तुरंत नयी जीएसटी दरों के अनुसार कीमतों में हुए अंतर को देख सकते हैं।

इसके अलावा, नई जीएसटी नीति के तहत 350 सीसी से कम पावर की बाइक और छोटी कारों पर भी टैक्स दरों में कमी की गयी है, जिससे इन वाहनों की मांग में बढ़ोतरी की उम्मीद जताई जा रही है। इससे गाड़ी डीलर और व्यापारी भी उत्साहित हैं।

सरकार ने इस प्लेटफॉर्म को “नेक्स्ट-जेन जीएसटी” का नाम दिया है ताकि यह आधुनिक और पारदर्शी व्यवस्था के रूप में स्थापित हो सके और सीधे तौर पर उपभोक्ताओं को इसके फायदे मिल सकें। MyGovIndia द्वारा समर्थित इस पहल से देशभर के उपभोक्ता अब अपने खर्चों पर बेहतर नियंत्रण रख पाएंगे।

New Delhi | To find out how much relief is available from the changes in GST rates, log in to the central government’s new portal, savingwithgst.in.

New Delhi changes in GST rates, log in to new portal, savingwithgst.in,

Related articles

Video thumbnail
22 June 2026
00:33
Video thumbnail
रक्सौल : सुरक्षा जॉंच को सोना-चांदी दुकानों का एसडीपीओ और थानाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, 19 June 2026
00:58
Video thumbnail
बेतिया में सगे भाई ने मां के साथ मिलकर की भाई की हत्या, शव जलाया, दोनों गिरफ्तार, 14 June 2026
00:12
Video thumbnail
मोतिहारी। NDA सरकार, 12 साल विश्वास के, मीडिया संवाद में सांसद रधामोहन सिंह, 13 June 2026
02:19
Video thumbnail
PM Modi लगातार 12 वर्षों तक जनता द्वारा चुने गये पहले प्रधानमंत्री, PBSHABD
00:45
Video thumbnail
मोतिहारी। रक्सौल बोर्डर पर दो विदेशी नगरिक गिरफ़्तार, 9 June 2026
00:13
Video thumbnail
Raxaul| | रिपुराज एग्रो, चावल की पहली कंटेनर रैक गुवाहाटी को रवाना, 31 May 2026
05:41
Video thumbnail
Motihari के जॉनपुल व चॉंदमारी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रेड 31 May 2026
00:21
Video thumbnail
Motihari | Champaran Range DIG Harkishore Ray at Raxaul, 30 May 2026
00:50
Video thumbnail
Raxaul | स्लीपर टीटीई बेस में सेवानिवृत्त सीटीआई जीनो राम को दी गयी भावभीनी विदाई, 29 May 2026
00:53

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts