HomeBIHARमोतिहारीप्रेमी से शादी के मांग पर अड़ी युवती चाकू लेकर चढ़ी मोबाइल...

प्रेमी से शादी के मांग पर अड़ी युवती चाकू लेकर चढ़ी मोबाइल टावर पर

मोतिहारीः पूर्वी चंपारण जिला के हरैया थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह उस समय अफरा तफरी मच गई।जब प्रेम प्रसंग में एक युवती हाथों में चाकू लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई।प्रेमी के अपनाने से इनकार करने से युवती नाराज थी और उसे पाने की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ गई। सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया।लगभग ढाई घंटे तक चले हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद काफी समझाने-बुझाने पर युवती को सुरक्षित नीचे उतारा जा सका।

मिली जानकारी के अनुसार हरैया थाना क्षेत्र के परेऊवा गांव की रहने वाली एक युवती आदापुर के रहने वाले एक युवक से प्रेम करती है। लेकिन युवक ने उसे अपनाने से इंकार कर दिया।युवती ने प्रेम संबंध को लेकर अपने परिजनों के साथ ही जनप्रतिनिधियों से भी मदद की गुहार लगाई।लेकिन निराशा हाथ लगी। इसके बाद मंगलवार सुबह करीब सात बजे वह बौद्धी माई मंदिर के पास एक निजी स्कूल के समीप स्थित एयरटेल के मोबाइल टावर पर चढ़ गई।

युवती के टावर पर चढ़ने की जानकारी मिलने के बाद हरैया थानाध्यक्ष किशन कुमार और सीओ अरविंद कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे।पुलिस ने माइकिंग कर युवती से नीचे उतरने की अपील की और काफी देर तक उसे समझाने का प्रयास शुरु किया। इस दौरान घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।आखिरकार लगभग ढ़ाई से तीन घंटे के बाद पुलिस-प्रशासन की समझाने के बाद युवती नीचे उतरने के लिए राजी हुई।लड़की के सुरक्षित नीचे उतरने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular